आज शाम 4 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार
24 फरवरी को होने जा रहे नगर निगम चुनाव के लिए वीरवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
By Edited By: Published: Wed, 21 Feb 2018 09:53 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 10:38 AM (IST)
95 वार्ड 10 लाख 85 हजार मतदाता सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान 27 को आएंगे नतीजे जागरण संवाददाता, लुधियाना 24 फरवरी को होने जा रहे नगर निगम चुनाव के लिए वीरवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल व एडिशनल इलेक्शन ऑफिसर एडीसी नीरू कत्याल ने कहा कि इसके बाद चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जो भी उम्मीदवार पाया जाएगा उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। नियम के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाता है। लुधियाना नगर निगम के 95 वार्ड के लिए सुबह 8 बजे मतदान आरंभ हो जाएगा, जिसमें 10 लाख 85 हजार मतदाता पार्षदों का चुनाव करेंगे। शाम 4 बजे मतदान खत्म होने के बाद इन ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। 27 फरवरी को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किये जाएंगे। पायल व जगराओं के नतीजे मतदान वाले दिन लुधियाना नगर निगम चुनाव के साथ-साथ पायल व जगराओं के एक एक वार्ड के उप चुनाव भी 24 फरवरी को होंगे। इन दोनों वार्ड की मतगणना मतदान के संपन्न होते ही शुरू कर दी जाएगी। नतीजे भी तुरंत घोषित कर दिये जाएंगे। सीसीटीवी से चाक चौबंद होगी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता के चलते जिला प्रशासन ने सभी 9 स्ट्रांग रूम पर निगरानी के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था की है। चुनाव से संबंधित अधिकारियों व उम्मीदवारों को इसके डिस्प्ले के लिए पासवर्ड भी दिया जाएगा ताकि वह जब चाहे स्ट्रांग रूम की लाइव पिक्चर देख सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें