पहले दहेज के लिए करता रहा प्रताड़ित, बाद में बिना तलाक दिए रचाई दूसरी शादी; केस दर्ज
आरोपित की पहचान न्यू कुंदन पुरी की गली नंबर-6 निवासी नवनीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने अमनदीप कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
लुधियाना, जेएनएन। न्यू कुंदन पुरी निवासी एक व्यक्ति पहले दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। बाद में उसने बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा ली। अब थाना वूमेन पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान न्यू कुंदन पुरी की गली नंबर-6 निवासी नवनीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने अमनदीप कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि जनवरी 2002 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में उसे पता चला कि आरोपित ने उसे तलाक दिए बगैर बसंत नगर निवासी सोनिया नाम की महिला के साथ दूसरी शादी कर ली है। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में आना पड़ा। बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश में रेड की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शादी का झांसा दे भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष कैद
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तरनतारन सिंह बिंद्रा की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी संतोष कुमार निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश को दस वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। साथ 61 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले के मुताबिक नाबालिग पीड़िता के पिता की शिकायत पर मई 2017 में पुलिस ने केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी बेटी घर से ट्यूशन पढऩे के लिए गई थी जो वापस नहीं लौटी। उन्होंने कई दिनों तक उसकी तलाश की लेकिन, वह नहीं मिली। इसके बाद पीड़िता के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने आरोप लगाया था की कोई व्यक्ति उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया है। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार लिया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें