व¨रदरजीत कौर बनीं मलौद नगर पंचायत प्रधान
जासं, खन्ना: नगर पंचायत मलौद के प्रधान और उप प्रधान का चुनाव आखिर वीरवार को सिरे चढ़ ही गया। उम्मीद
जासं, खन्ना: नगर पंचायत मलौद के प्रधान और उप प्रधान का चुनाव आखिर वीरवार को सिरे चढ़ ही गया। उम्मीद के मुताबिक व¨रदर जीत कौर रोड़ियां को नगर पंचायत का प्रधान चुन लिया गया है, जबकि नमिता मड़कन उप प्रधान चुनी गई हैं। इस तरह प्रधान और उप प्रधान दोनों पदों पर कांग्रेस की महिला नेताओं का कब्जा हो गया है। 11 में से कांग्रेस के 8 सदस्य होने के बावजूद विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया और एक ही उम्मीदवार के समर्थन में मतदान किया। पहली बार दोनों पदों पर सर्वसम्मति से फैसला हुआ है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कनवीनर कम एसडीएम पायल सविता टिवाणा, विधायक लखवीर ¨सह लक्खा, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, डीएसपी रछपाल ¨सह ढींडसा, ईओ मलौद जगजीत ¨सह भी मौजूद थे। सभी 11 सदस्य बैठक में मौजूद थे। लक्खा ने प्रधानगी के लिए रोड़ियां के नाम का प्रस्ताव रखा। उप प्रधान के लिए नमिता मड़कन के नाम का प्रस्ताव अ¨वदर दीप ¨सह जस्सा ने रखा। दोनों ही नामों पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। लक्खा ने प्रधान और उप प्रधान को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मतदान किया है। इससे शहर विकास की नई राह पर चलेगा। रोड़ियां और मड़कन ने भी बिना भेदभाव के विकास के काम कराने की बात कही।