सिटी 2 थाने के जिम्मे आधे शहर की कानून व्यवस्था
जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर की बढ़ती आबादी के चलते कानून व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए पंजाब सरका
जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर की बढ़ती आबादी के चलते कानून व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए पंजाब सरकार ने शहर में नया सिटी थाना खोलने की नोटीफिकेशन की थी। खन्ना की मीट मार्केट की बगल में खुले इस सिटी-2 थाना का उद्घाटन खन्ना के विधायक गुरकीरत ¨सह कोटली ने शुक्रवार को किया। उनके साथ एसएसपी खन्ना नवजोत ¨सह माहल भी थे।
कोटली ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में अमन, शांति की बहाली और कानून का राज्य स्थापित करने के लिए बहुत प्रशंसनीय प्रयत्न किए जा रहे हैं। पंजाब विधान सभा में खन्ना पुलिस की बेहतर कारगु•ारी की प्रशंसा की गई है। इससे पहले थाना सिटी -2 के उद्घाटन से पूर्व सुखमणि साहिब के पाठ हुए। कोटली ने कहा कि पंजाब पुलिस बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने थाना सिटी -2 की रूप रेखा तैयार कर सरकार को भेजी और पंजाब सरकार ने उन की इस प्रपोजल को मंजूरी दे दी।
एसएसपी माहल ने बताया कि इलाके के विस्तार के उपरांत थाना सिटी पर काम का काफी बोझ बढ़ गया था। थाना सिटी -2 स्थापित होने से अब खन्ना सब डिवीजन में तीन थाने हो गए हैं। माहल ने बताया कि थाना सिटी -2 में 41 पुलिस कर्मचारी (महिला पुलिस समेत) लोगों को बेहतर सेवाए देने के लिए तैनात किए गए हैं। थाना आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खन्ना शहर के कुल 33 वार्ड हैं, जिन में 17 वार्ड थाना सिटी -2 के अंतर्गत होंगे और 16 वार्ड थाना सिटी -1 के अंतर्गत रह गए हैं।
इस अवसर पर एडीसी खन्ना अजय सूद, एसडीएम खन्ना संदीप ¨सह, एसपी हेडक्वार्टर बल¨वदर ¨सह भिक्खी, एसपी इन्वेस्टिगेशन जसवीर ¨सह, सीनियर कांग3ेसी नेता अशोक तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष गुरदीप ¨सह रसूलड़ा, डा. गुरमुख ¨सह चाहल, यूथ अध्यक्ष कांग्रेस खन्ना सतनाम ¨सह सोनी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष ज¨तदर पाठक, पार्षद जसवीर ¨सह कालीराव, गुरमीत ¨सह नागपाल, हरजीत ¨सह नीलू, गुरशरन गोगिया, सुरिन्दर, गुरिन्दर ¨सह गुड्डू, ह¨रदर कनेच, अमित तिवारी भी मौजूद रहे।