Move to Jagran APP

मलकीत सिंह दूसरी बार बने पायल नगर कौंसिल प्रधान

मलकीत सिंह धालीवाल को पायल नगर कौंसिल का दूसरी बार प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 08:32 PM (IST)
मलकीत सिंह दूसरी बार बने पायल नगर कौंसिल प्रधान

जागरण संवाददाता, पायल (खन्ना) : सोमवार को मलकीत सिंह धालीवाल को पायल नगर कौंसिल का दूसरी बार प्रधान चुना गया। इसके अलावा एसडीएम पायल मनकंवल सिंह चाहल की मौजूदगी में हुए चुनाव में गुरकिरपाल सिंह को सीनियर उप प्रधान और अनु सोनी को उप प्रधान पद के लिए चुना गया।

loksabha election banner

बैठक में पायल हलका के विधायक लखवीर सिंह लक्खा भी मौजूद रहे। उन्होंने नए पदाधिकारियों और शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई की चुने गए पार्षद राजनीति से ऊपर उठकर शहर का विकास के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की हिदायत के अनुसार सीनियर उप प्रधान और उप प्रधान के पदों पर एससी और महिला को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

सोमवार को हुई बैठक में 11 में से 10 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। केवल वार्ड 4 की महिला पार्षद मनजीत कौर अनुपस्थित रहीं। इस दौरान विधायक खन्ना गुरकीरत सिंह कोटली, जिला परिषद चेयरमैन यादविदर सिंह जंडाली, चेयरमैन बंत सिंह दबुरजी, रूपिदर सिंह राजा गिल, ब्लाक समिति खन्ना चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी, नगर कौंसिल खन्ना के पूर्व उप प्रधान विकास मेहता, चेयरमैन मार्केट कमेटी खन्ना गुरदीप सिंह रसूलड़ा, मनजीत सिंह पायल, गुरविदर सिंह टीनू, करम सिंह पल्लाह, गुरजीत सिंह चीमा, डा. तरलोचन सिंह देओल, ठेकेदार रजत शर्मा, विजय कुमार, राम सरूप भी नए पदाधिकारियों को बधाई देने पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.