मौसम साफ होते ही मंडियों में बढ़ी गेहूं की आमद
दो दिन की बरसात के बाद वीरवार की सुबह मौसम निखर जाने पर किसानों के चेहरों पर भी रौणक लौट आई है। बुधवार की देर रात तक बारिश के साथ खेतों में पानी भर गया पर वीरवार सुबह बारिश और आंधी थम जाने के कारण फसलों का नुक्सान होने से बचाव हो गया। सुबह खिली धूप देख कर किसानों ने भगवान का शुकराना किया। बारिश रुक जाने के बाद अनाज मंडी में गेहूं की आमद भी ते•ा हुई।
जागरण संवाददाता, खन्ना
दो दिन की बरसात के बाद वीरवार की सुबह मौसम निखर जाने पर किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। बुधवार की देर रात तक बारिश के साथ खेतों में पानी भर गया, पर वीरवार सुबह बारिश और आंधी थम जाने के कारण फसलों का नुक्सान होने से बचाव हो गया। सुबह खिली धूप देख कर किसानों ने भगवान का शुकराना किया। बारिश रुक जाने के बाद अनाज मंडी में गेहूं की आमद भी ते•ा हुई। गेहूं का झाड़ निकल रहा बढि़या
किसान गुरप्रीत सिंह इकोलाही और कुलदीप सिंह इकोलाही ने बताया कि बारिश रुक जाने के कारण किसानों को बड़ी राहत मिली है। मंडी में गेहूं की संभाल के लिए उचित इंत•ाम हैं। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं का झाड़ बढि़या निकल रहा है। गेहूं का झाड़ प्रति एकड़ 20 से 22 क्विटल निकल रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह रोशा और महासचिव यादविन्दर सिंह लिबड़ा ने कहा कि अनाज मंडी में किसानों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। आढ़तियों की तरफ से किसानों को हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। मंडी में गेहूं की आमद ते•ा
अनाज मंडी में अब तक 9400 क्विटल गेहूं की आमद हो चुकी है। जिसमें से 9120 क्विटल की ़खरीद हो चुकी है। जबकि पिछले सी•ान में अबतक 550960 क्विटल गेहूं की ़खरीद हो चुकी थी। मंडी में पनग्रेन ने 1050 क्विटल, एफसीआइ ने 3500 क्विटल, मार्कफेड ने 620 क्विटल, पनसप ने 1210 क्विटल, वेयरहाऊस ने 1580 क्विटल, पंजाब ऐग्रो ने 660 क्विटल और निजी व्यापारियों ने 500 क्विटल गेहूं की ़खरीद की गई है।
किसानों को नही होगी परेशानी
मार्केट कमेटी सचिव दलविन्दर सिंह ने कहा कि मौसम के निखर जाने से ़फसल की आमद ते•ा हो गई है। मार्केट कमेटी की तरफ से सब प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। आढ़ती, किसानों और म•ादूरों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।