Move to Jagran APP

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य बने चीमा

भाजपा किसान मोर्चा के पंजाब प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा को केंद्र सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 07:03 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 07:03 PM (IST)
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य बने चीमा
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य बने चीमा

जागरण संवाददाता, खन्ना : भाजपा किसान मोर्चा के पंजाब प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा को केंद्र सरकार ने नई और बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। चीमा के कद को बढ़ाते हुए सरकार ने उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। चीमा मनोनीत किए गए देश भर के पांच सदस्यों में से एक हैं। उन्हें तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की जिम्मेवारी सौंपी गई है। चीमा भाजपा खन्ना जिला के प्रधान भी रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र में उनके किए काम का ईनाम पार्टी ने उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रधान बनाकर दिया। अब उनके कद को और बढ़ाते हुए उन्हें परिषद का सदस्य मनोनीत कर दिया गया।

loksabha election banner

नई रिसर्च और तकनीक क्षेत्र के किसानों को मिलेगी : चीमा

चीमा ने कहा कि परिषद का काम कृषि क्षेत्र में नई रिसर्च करना और नई तकनीक का विकास करना है। परिषद की तरफ से कृषि अनुसंधान केंद्रों और कृषि विश्वविद्यालयों का काम देखा जाता है। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि कृषि विज्ञानियों द्वारा की गई खोज और विकसित की गई नई तकनीक किसानों तक पहुंचे। इससे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। चीमा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी प्रधान जेपी नड्डा, कृषि मंत्री नरिदर तोमर, पंजाब संगठन मंत्री दिनेश कुमार और पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के आभारी हैं।

समर्थकों में खुशी की लहर, दी बधाई

चीमा की नियुक्ति से समर्थकों में खुशी की लहर है। इस मौके चीमा को बधाई देने वालों में पूर्व जिला प्रधान रणजीत सिंह हीरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सूद, पूर्व जिला प्रधान संजीव धमीजा, जतिदर शर्मा, देवी प्रसाद शाही, संजीव मोदगिल, रजनीश बेदी, रमरीश विज, सुधीर सोनू, कविता गुप्ता, सर्वदीप सिंह कालीराव, सतीश शर्मा, वीर प्रकाश कपूर, दविदर सिंह शेरगिल शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.