भगवान राम और भरत मिलाप के साथ दशहरा उत्सव संपन्न
दशहरा कमेटी खन्ना की ओर से स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज श्री दर्शन पुरी जी बाई जी तथा श्री निर्दोश पुरी जी बाई जी के सानिध्य में शहर में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व रविवार को श्री राम और भरत मिलाप के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया।
जागरण संवाददाता, खन्ना : दशहरा कमेटी खन्ना की ओर से स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, श्री दर्शन पुरी जी बाई जी तथा श्री निर्दोश पुरी जी बाई जी के सानिध्य में शहर में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व रविवार को श्री राम और भरत मिलाप के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। स्थानीय नई आबादी स्थित मंदिर श्री विश्वनाथ में दशहरा कमेटी खन्ना की ओर से युवा गणपति सेवा संघ के सहयोग से भरत मिलाप समारोह आयोजित किया गया। इसमें श्री राम अपने अनुज लक्ष्मण, शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमान, विभीषण ओर अन्य साथियों सहित पुष्पक विमान द्वारा सीधे अयोध्या में भरत को मिलने कुटिया पहुंचते हैं जहां अश्रुपूर्ण नेत्रों से राजा भरत प्रभु श्री राम का आलिगन करते हैं। इसे देखकर वहां मौजूद सभी श्रद्धालु भावुक हो गए।
इस मौके दशहरा कमेटी खन्ना ओर युवा गणपति सेवा संघ की ओर से आतिशबाजी की गई। इससे पहले युवा गणपति सेवा संघ की ओर से विकास मित्तल और अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में हरी नाम संकीर्तन करवाया गया। समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री करम सिंह गिल की बेटी रानी रमणीक कौर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट खन्ना के पूर्व चेयरमैन राजेश डाली, पूर्व पार्षद वेद प्रकाश विशेष मेहमान के रूप में पहुंचे।
इस अवसर पर खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता, दशहरा कमेटी प्रधान विशाल बौबी, राजिदर पुरी, सरपरस्त विजय गर्ग व सोहन लाल सराफ, महासचिव राकेश शाही, उप चेयरमैन अमित तिवारी व राजेश डाली, सचिव अमरीश खन्ना, कैशियर सीए राकेश दुआ, वरिष्ठ उप प्रधान बिट्टू विरमानी, कैशियर हरीश गुप्ता चिटू, उपाध्यक्ष गिन्नी विजन व विपिन गोयल, स्टेज सचिव तरूण लूंबा, सचिव नीरज वर्मा, प्रेस सचिव हरीश गुप्ता, उप प्रधान विकास मित्तल, मंच सचिव गुरमीत नागपाल, उत्सव इंचार्ज राजेश वर्मा, जतिदर देवगन, अजय सूद, करूण अरोड़ा, विकास अग्रवाल, संजू साहनेवालिया, रोहित शर्मा, नवदीप शर्मा, सुभाष शर्मा, मोहित गोयल, डा. राहुल शुक्ला, अमित वर्मा, विकास सूद, विपन गैंद, मनीष भांबरी, रमरीश विज, प्रमोद वशिष्ट, अनमोल पुरी, दिनेश बांसल, निपुन मित्तल, शिवम बेदी, विशाल शर्मा, गुरप्रीत नागपाल, महिदर पाल, दलजीत थापर, राजेश कुमार, राहुल गर्ग बावा, राजेश जोशी, डबलू चंद्रा, हंसराज विरानी, प्रदीप कुमार, जिम्मी मल्होत्रा, तरूण जैन, विनोद शर्मा, हरविदर शंटू, पुनीत अरोड़ा, गणपति सेवा संघ के विकास मित्तल मिकू, विपन कथूरिया, दविदर कुमार टिकू, हैरी होरा, अंशुल कथूरिया, पियूश कथूरिया, अभी समरा, संजीव कुमार, मोहित कथूरिया, रिधम मित्तल भी मौजूद रहे।