आम आदमी पार्टी ने बाघापुराना किसान महापंचायत के संबंध में की बैठक
बाघापुराना में होने वाली किसान महा पंचायत में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी हलका खन्ना के शहरी प्रधान स्वर्ण सिंह छिब्बर के नेतृत्व में बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, खन्ना : बाघापुराना में होने वाली किसान महा पंचायत में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी हलका खन्ना के शहरी प्रधान स्वर्ण सिंह छिब्बर के नेतृत्व में बैठक हुई। इस दौरान जिला प्रधान गुरदर्शन सिंह कोहली और गुरप्रीत सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। प्रधान छिब्बर ने वर्करों को इस किसान महा रैली को कामयाब करने की अपील करते कहा कि रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सबोधित करेंगे।
छिब्बर ने कहा कि अबतक की सरकारों ने किसानों को सि़र्फ बहानों के साथ ही टाला है। इस कारण पंजाब में किसान आत्महत्याएं करने के लिए मजबूर हैं। इस लिए दोनों पार्टियों को सत्ता से एक तऱफ करना समय की माँग है। बैठक दौरान अलग -अलग पार्टियां छोड़ कर अवतार सिंह कानूनगो, नछत्तर सिंह, नेत्र सिंह फै•ागढि़या, सिकंदर सिंह, रमेश शर्मा, कुलदीप सिंह, गुल•ार खन्ना, गुरमीत सिंह पम्मा ने आप में शामिल होने का एलान किया।
इस मौके डा. अनिल जोशी, भाग सिंह, गुरबचन सिंह टीटू, अवतार सिंह मान, दीदार सिंह बल्ल, राजिन्दर सिंह स्लैच, अनिल दत्त फल्ली, तरुणप्रीत सिंह सौंद, निर्मल सिंह, निर्मल सिंह निम्मा, सुखवीर सिंह, प्रदीप मौदगिल, राकेश भांबरी, मंगत वशिष्ट, चंद्र शेखर, लछमण सिंह ग्रेवाल, राजू जस्सल, हरदीप सिंह दीपा, भाग सिंह गंढूआ, तजिन्दर सिंह, बिंदर सिंह, मलकीत सिंह ़फौजी आदि उपस्थित थे।