करतार नगर में हुआ पौधा रोपण
पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई शहीद-ए-आजम भगत सिंह हरियावल लहर के तहत पेड़ लगाओ वातावरण बचाओ संस्था की तरफ से हरप्रीत सिंह प्रिस के नेतृत्व में वार्ड 18 स्थित करतार नगर में 51 पौधे लगाए गए।
जासं, खन्ना : पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई शहीद-ए-आजम भगत सिंह हरियावल लहर के तहत पेड़ लगाओ वातावरण बचाओ संस्था की तरफ से हरप्रीत सिंह प्रिस के नेतृत्व में वार्ड 18 स्थित करतार नगर में 51 पौधे लगाए गए। पौधारोपण कुलविदर सिंह और पिशौर सिंह के निमंत्रण पर किया गया। आप खन्ना के कार्यालय प्रभार कुलवंत सिंह मेहमी ने भी संस्था के काम की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की।
कांग्रेस नेता राजेश मेशी ने कहा कि पर्यावरण में लगातार आ रही तबदीली चिता का विषय है। संस्था द्वारा सराहनीय काम किया जा रहा है। इस अवसर पर सोनू सोफत, कुलविदर सिंह, संदीप सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, धर्मवीर शम्मा, इशविदर सिंह हैप्पी, शेर सिंह भी मौजूद रहे।