ठंड से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
कड़ाके की ठंड के कारण सड़क पर ही रात गुजार रहे एक 50 साल के बुजुर्ग की शुक्रवार की रात मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खन्ना : कड़ाके की ठंड के कारण सड़क पर ही रात गुजार रहे एक 50 साल के बुजुर्ग की शुक्रवार की रात मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। समराला रोड चौंक के पास पड़े शव को देखकर आसपास के लोगों ने सिटी 2 पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसआइ सुखदेव सिंह पहुंचे। उन्होंने शव को खन्ना सिविल अस्पताल में रखवाया। मौते के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें