विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आढ़ती की दुकान से चुराते थे धान की बोरियां, पांच नामजद

By JagranEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 06:44 PM (IST)

अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान के बाहर रखी धान की बोरियों को चुराने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों ...और पढ़ें

आढ़ती की दुकान से चुराते थे धान की बोरियां, पांच नामजद
आढ़ती की दुकान से चुराते थे धान की बोरियां, पांच नामजद

जागरण संवाददाता, खन्ना : अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान के बाहर रखी धान की बोरियों को चुराने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ मलौद थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपितों में से दो को काबू कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपित धान की बोरियां चुराने के लिए महंगी फा‌र्च्यूनर कार का इस्तेमाल करते थे। पुलिस द्वारा नामजद आरोपितों में राजू निवासी मलौद, हरभजन सिंह निवासी चूहड़ जिला पटियाला, जगविदर सिंह निवासी लंगदोड़ी, हैरी निवासी बागड़िया और मग्घर सिंह निवासी लंगदोड़ी शामिल हैं। इनमें से हरभजन सिंह और जगविदर सिंह को पुलिस काबू कर चुकी है।

मलौद अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान करने वाले हरजसप्रीत सिंह निवासी गांव रोड़ियां थाना मलौद ने बताया कि बीती रात उनकी आढ़त की दुकान पर धान की बोरियां रखी हुई थी। तड़के करीब पौने तीन बजे एक सफेद रंग की फा‌र्च्यूनर गाड़ी में सवार तीन-चार लोग और एक बाइक पर सवार दो लोग धान की बोरियां चुराकर गाड़ी में भर रहे थे। उनके शोर मचाने पर वे लोग बाइक छोड़कर भाग गए। उसके बाद जांच में आरोपितों की पहचान हुई। हरजसप्रीत सिंह के अनुसार उनकी दुकान से अबतक 250 बोरियां चोरी की जा चुकी हैं। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की भी तलाश की जा रही है।