टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डीएवी ने जीता कांस्य पदक
जागरण संवाददाता खन्ना डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लुधियाना सहोदया स्कूल कांप्लेक्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीसरी पोजीशन हासिल कर कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता का आयोजन मंडी गोबिदगढ़ जी.पी.एस स्कूल में किया गया था।
जागरण संवाददाता, खन्ना: डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लुधियाना सहोदया स्कूल कांप्लेक्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीसरी पोजीशन हासिल कर कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता का आयोजन मंडी गोबिदगढ़ जी.पी.एस स्कूल में किया गया था।
आयु वर्ग अंडर-14 में गिरिक बत्ता, युवराज सिंह, हेमंत, नितिश, अंडर-17 में अनुभव तोमर, पीयूष, प्रियांश, रमनदीप सिंह और अंडर-19 में हर्षल सूरी, सुल्तान मोहम्मद, मनीष कौशिक और देवेन्द्र सिंह ने ट्राफी तथा कांस्य पदक जीते और सर्टिफिकेट भी प्राप्त किए।
इसी तरह कराटे प्रतियोगिता में अंडर-14 में आठवीं कक्षा के छात्र करण बर्गल ने 60 किलो वर्ग में सिल्वर पदक जीत कर दूसरा स्थान हासिल किया। छठी कक्षा की शरणप्रीत कौर 30 किलो वर्ग और आठवीं कक्षा के पारस ने 40 किलो वर्ग में तीसरी पोजीशन हासिल कर कांस्य पदक और सर्टिफिकेट प्राप्त किए। प्रिसिपल अनुजा भारद्वाज ने जीत हासिल करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।