वार्ड-12 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 10 परिवार
खन्ना के अमलोह रोड स्थित वार्ड-12 में शुक्रवार को कांग्रेस को झटका लगा।
जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के अमलोह रोड स्थित वार्ड-12 में शुक्रवार को कांग्रेस को झटका लगा। यहां 10 परिवारों ने कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल होने का एलान किया। हरप्रीत नकड़ा की अगुआई में शामिल हुए परिवारों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की। इस दौरान भाजपा ने जिला प्रदान पवन कुमार टिकू और मंडल प्रधान अनूप शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए परिवारों का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उप प्रधान रविदर कुमार भी विशेष तौर पर पहुंचे।
हरप्रीत नकड़ा ने कहा कि पूर्व पार्षद डा. सोमेश बत्ता की प्रेरणा से उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सभी वर्गो का ख्याल रख रही है। उनके परिवार शुरू से ही कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के चलते वे भाजपा में शामिल हो गए। इनमें हरप्रीत नकड़ा के अलावा गुरमीत नकड़ा, गौरव नकड़ा, परविदर नकड़ा, मन्ना लाल नकड़ा, सोहन लाल,संदीप कुमार, सतीश नारंग, राजू, चिराग, ओमी नारंग, सुरजीत कुमार, मनदीप कुमार, विक्रम कुमार, राजू, कराटे खिलाड़ी तरुण शर्मा, मोनिका, सीमा रानी, प्रवेश रानी, पूजा रानी, सोमा रानी, प्रिया, उर्मिला, डिंपल, रेखा रानी, पूनम, रानी देवी और गीता शामिल हैं।
पवन कुमार टिंकू और अनूप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब डूबता जहाज है। देश में कांग्रेस पहले ही खत्म हो चुकी है। पंजाब में भी कांग्रेस के चार साल के शासन ने लोगों को परेशान कर दिया है। आने वाले दिनों में कईं और बड़े कांग्रेस व अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल होंगे। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उप प्रधान सुधीर सोनू, पूर्व पार्षद डा. सोमेश बत्ता, महिला मोर्चा जिला प्रधान रितु वशिष्ट, मंडल प्रधान पूजा साहनेवालिया, प्रितपाल सिंह, विनोद कौशल व नरिदर गोयल भी मौजूद रहे।