लुधियाना-जालंधर रेलवे ट्रैक की दोनों तरफ बनाई जाएगी दीवार, साल के अंत तक पूरा होगा काम
लुधियाना से जालंधर के बीच रेल लाइनों के दोनों तरफ दीवार बनाई जा रही है। इस साल के अंत तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा और लुधियाना से जालंधर के बीच भी रेल 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना से जालंधर सेक्शन के बीच ट्रैक को अपग्रेड करने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस काम को निपटाने के लिए रेल विभाग की ओर से आधुनिक तकनीक वाली मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उच्च गति वाले प्वाइंट एवं क्रासिंग से बदलने का कार्य भी सभी स्टेशनों पर चल रहा है। लुधियाना से जालंधर के बीच सतलुज पुल व अन्य पुलों के ऊपर ट्रैक को अपग्रेड करने का कार्य भी जल्द ही शुरू किए जाने की बात की जा रही है।
रेल अधिकारियों के मुताबिक लोको पायलट को इस मार्ग में आने वाली सिग्नल की एडवांस स्थिति को बताने के लिए डबल डिस्टेंस सिग्नल प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा तेज गति से चलने वाली ट्रेन के बीच ट्रैक पर कोई व्यक्ति न आए इसके लिए लुधियाना से जालंधर के बीच रेल लाइनों के दोनों तरफ दीवार बनाई जा रही है। इन सारे कार्यों को करने के लिए सहायक मंडल अभियंता कपिल वत्स अपनी अलग-अलग टीमों के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके मुताबिक इस साल के अंत तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा और लुधियाना से जालंधर के बीच भी रेल 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।
लुधियाना-जालंधर ट्रैक होगा अपग्रेड, 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
रेलवे की ओर से ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेन की गति को बढ़ाने के लिए तेजी से रिपेयर का काम किया जा रहा है। इस कड़ी के तहत दिल्ली से लुधियाना के बीच अब ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की अनुमति मिल गई है। अब इसके ट्रायल चल रहे हैं जिसके बाद जल्द ही यात्रियों से भरी ट्रेन इस ट्रैक पर तेज रफ्तार से दौड़ेगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें