धक्केशाही के विरोध में मंडी मजूदरों ने की नारेबाजी
जगराओं : दाना मंडी सिधवां बेट में धान का सीजन खत्म होने के बावजूद मंडियों में धान की भरी बोरियां उठाने व शेलर मालिकों की ओर से नमी के नाम पर फसल की भरी गाड़ियां मंडियों से वापस करने के विरोध में ग्रामीण मजदूर यूनियन की अगुआई में मजदूरों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जासं, जगराओं : दाना मंडी सिधवां बेट में धान का सीजन खत्म होने के बावजूद मंडियों में धान की भरी बोरियां उठाने व शेलर मालिकों की ओर से नमी के नाम पर फसल की भरी गाड़ियां मंडियों से वापस करने के विरोध में ग्रामीण मजदूर यूनियन की अगुआई में मजदूरों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यूनियन के जिला प्रधान अवतार सिंह रसूलपुर ने कहा कि चाहे धान की फसल मंडियों में नहीं आ रही है, लेकिन फसल से भरी बोरियों के मंडियों में अंबार लगे हुए हैं। इन बोरियों की सुरक्षा मंडियों के मजदूर मुफ्त में कर रहे हैं। पंजाब सरकार इनसे बंधुआ मजदूरी करवा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पड़ी बारिश के कारण फसल में नमी बहुत है। इसकी जिम्मेदारी मजदूरों पर डाली जा रही है। शेलर वाले इसके लिए साथ नहीं दे रहे हैं। यूनियन ने मांग की कि मजदूरों के साथ धक्केशाही बंद की जाए।