विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में पटाखे की चिंगारी से भड़की आग, 10 दुकानें जलकर खाक

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:02 PM (IST)

लुधियाना के ढंडारी खुर्द मार्केट में दिवाली की रात पटाखे की चिंगारी से 10 दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों का सामान नष्ट हो गया।

लुधियाना में रुई की दुकान में लगी आग (जागरण फोटो)

लुधियाना में रुई की दुकान में लगी आग (जागरण फोटो)

HighLights

  1. दिवाली रात पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग।

  2. लुधियाना के ढंडारी खुर्द मार्केट में 10 दुकानें जलीं।

  3. लाखों रुपये का सामान जलकर राख, बड़ा नुकसान।

संवाद सहयोगी, लुधियाना। ढंडारी खुर्द मार्केट में दीवाली की रात पटाखे से निकली एक चिंगारी ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते करीब दस दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि पटाखे से निकली चिंगारी सबसे पहले रजाई और रूई बनाने वाली दुकान में पहुंची। दुकान में रूई और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया।

टीन शेड के नीचे बनी दुकानों से आग की ऊंची लपटें उठती देख मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए दुकानों से बाहर भागने लगे।

बॉल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास

आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रूई और अन्य सामान में आग तेजी से फैलने के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो सके।

कुछ ही देर में आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। फोकल प्वाइंट फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक दुकान का गेट तक तोड़ना पड़ा।

बिजली की लटकती तारों के बीच जमा हो गई थी भीड़ आग की घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान दुकानों के बाहर बिजली की तारें भी इधर-उधर लटक रही थीं, जिससे लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे ढंडारी चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी पर करवाया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

एक दुकान में रखा था सिलिंडर

अगर भीड़ को समय रहते वहां से नहीं हटाया जाता तो आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। गैस सिलिंडर तक पहुंच सकती थी आग, टला बड़ा हादसा हालात उस समय और गंभीर हो गए, जब पता चला कि एक दुकान के अंदर गैस सिलिंडर भी रखा हुआ है।

आग अगर सिलिंडर तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आसपास की करीब 15 अन्य दुकानों और रिहायशी इलाके को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

किसी की जान नहीं गई, लेकिन सालभर की कमाई राख आग से प्रभावित दुकानदार मेयराज ने बताया कि वह रजाई और गद्दे बनाने का कारोबार करते हैं।

आग में मशीनों सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। मिथलेश देवी और सोनू कुमार ने बताया की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ। मंजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने दीवाली के लिए जूस और जनरल स्टोर का अतिरिक्त स्टॉक जमा किया था, लेकिन करीब दो लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया।

लाखों रुपये का नुकसान

दिलीप सिंह की फास्ट फूड दुकान में करीब 80 हजार रुपये का सामान जल गया। राज किशोर की जूस और फल की दुकान में फ्रिज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि गल्ले में रखे 15 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए।

उन्हें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। रात 11:11 बजे पहुंची दमकल विभाग की टीम फोकल प्वाइंट फायर स्टेशन के फायर इंस्पेक्टर मंदीप सिंह ने बताया कि रात 11:11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।