Move to Jagran APP

फीको का यूरोपियन बाइसाइकिल इंडस्ट्री संग अनुबंध

जासं, लुधियाना : फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीयल एंव कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (फीको) ने यूरोपियन बाइसाइ

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 03:01 AM (IST)
फीको का यूरोपियन बाइसाइकिल इंडस्ट्री संग अनुबंध
फीको का यूरोपियन बाइसाइकिल इंडस्ट्री संग अनुबंध

जासं, लुधियाना : फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीयल एंव कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (फीको) ने यूरोपियन बाइसाइकिल इंडस्ट्री के साथ अनुबंध किया है। इस एमओयू के तहत दोनों कंपनिया मिलकर साइकिल इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए काम करेंगी। फीको चेयरमैन केके सेठ और सीओएनईबीआई के अध्यक्ष एडहार्ड बुशेल के बीच अनुबंध हुआ। ज्ञात हो कि यूरोप मार्केट में हाईएंड साइकिलों की मांग है। इस समय यूरोप में 82 प्रतिशत साइकिल इंपोर्ट करवाए जाते हैं। ऐसे में भारतीय इंडस्ट्री के लिए बिक्री के लिहाज से यहा भारी स्कोप है। इस समय चीन से ज्यादा साइकिल मंगवाए जा रहें हैं। लेकिन चीन में महंगी हुई लेबर और पर्यावरण शर्त के चलते कारखानों को बंद किया जा रहा है। इससे भारत इस बाजार में बेहतर सकता है। यूरोप की सरकार वहा साइकिल लेन बनाकर पर्यावरण को बेहतर कर रही है। दोनों एसोसिएशन में टेक्नोलॉजी शेयरिंग और व्यापार को बढ़ाने को लेकर मंथन होगा। इस दौरान अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार, केके सेठ, हरजीत सिंह सौंद, मनजिंदर सिंह सचदेवा, राजीव जैन, सतनाम सिंह मक्कड़, हरमोहिंदर सिंह पाहवा, सुभाष लाकड़ा, रघबीर सिंह सोहल, मनकर गर्ग, करण अग्रवाल, सचिन लाकड़ा, नलिन महाजन, जपनीत सिंह, भूपिंदर सिंह सोहल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.