Move to Jagran APP

स्टील प्रोडक्ट प्लास्टिक में कैसे होंगे तब्दील, सीखने के लिए उद्यमी चीन रवाना

फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन (फीको) का प्रतिनिधि मंडल रविवार को चीन के शघाई में आयोजित होने वाले चाइना प्लास्ट एक्सपो का हिस्सा बनने के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 07:02 PM (IST)
स्टील प्रोडक्ट प्लास्टिक में कैसे होंगे तब्दील, सीखने के लिए उद्यमी चीन रवाना
स्टील प्रोडक्ट प्लास्टिक में कैसे होंगे तब्दील, सीखने के लिए उद्यमी चीन रवाना

जागरण संवाददाता, लुधियाना : फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन (फीको) का प्रतिनिधि मंडल रविवार को चीन के शघाई में आयोजित होने वाले चाइना प्लास्ट एक्सपो का हिस्सा बनने के लिए रवाना हुआ। इसे एवन साइकिल के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा और नीलम साइकिल के सीएमडी केके सेठ ने रवाना किया। चीन में प्रतिनिधि मंडल साइकिलों के रिफ्लेक्टर बनाने वाले कारखानों का भी दौरा करेगा। अब स्टील के कई उत्पादों को प्लास्टिक के उत्पादों में तब्दील किया जा सकता है। उदाहरण के लिए साइकिल के मडगार्ड को भी अब पूर्ण रूप से प्लास्टिक में तैयार किया गया है। इसी तर्ज पर अन्य कई स्टील उत्पाद भी प्लास्टिक में तब्दील किए जा सकते हैं। इसके लिए उद्यमी मशीनरी के साथ-साथ तकनीक को जानेंगे। ऐसे में भारतीय साइकिल इंडस्ट्री विश्व बाजार में अपने व्यापार को बढ़ा पाएंगे। इस मौके पर गुरमीत सिंह कुलार, मनजिंदर सिंह सचदेवा, मनकर गर्ग, जपनीत सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप कुमार, विनय कुमार सहित भारी संख्या में उद्यमी मौजूद थे। दौरे करना बेहद जरूरी

loksabha election banner

ओंकार सिंह पाहवा ने कहा कि साइकिल इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। इंडस्ट्री को अपग्रेड होने के लिए ऐसे दौरे करना बेहद जरूरी है। नीलम साइकिल के सीएमडी केके सेठ ने कहा कि चीन से मुकाबले के लिए हमें विश्व बाजार के मुताबिक खुद को तैयार करना होगा। प्लास्टिक का रोल आज अहम होता जा रहा है। महंगे स्टील के दाम के चलते हमें प्लास्टिक के बेहतरीन प्रोडक्ट की आरएंडडी करनी होगी।

क्या खास है एक्सपो में

एक्सपो में प्लास्टिक से संबंधित विश्व स्तर के उत्पाद प्रदर्शित किए जाते हैं। साथ ही टूल डाइज, मशीनरी और तकनीकी पहलुओं से भी रूबरू होने का मौका मिलता है। उत्पादों की कास्ट कम करने के साथ इसे क्रिएटिव बनाने के तौर तरीकों से भी इंडस्ट्रियां वाकिफ होती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.