Move to Jagran APP

Kisan Andolan: फिरोजपुर में BJP की राज्य महासचिव सुनीता गर्ग का किसानों ने किया विरोध, पुलिस ने कड़े किए सुरक्षा बंदोबस्त

फिरोजपुर में भाजपा की राज्य महासचिव सुनीता गर्ग का किसानाें ने विरोध किया। सुनीता दुग्गल कोटकपूरा से हैं और कृषि सुधार कानूनाें के खिलाफ किसान उनके घर के बाहर भी धरने पर बैठे हैं। पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए हैं।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 11:29 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 11:29 AM (IST)
Kisan Andolan: फिरोजपुर में BJP की राज्य महासचिव सुनीता गर्ग का किसानों ने किया विरोध, पुलिस ने कड़े किए सुरक्षा बंदोबस्त
लुधियाना में बीजेपी नेता सुनीता गर्ग का विरोध करते किसान संगठन।

फिरोजपुर, जेएनएन। पंजाब में कृषि सुधार कानूनाें के खिलाफ किसानाें का विराेध जारी है। शहर में कांग्रेस सरकार की नाकामियों गिनाने आ रही भाजपा की राज्य महासचिव सुनीता गर्ग का शनिवार काे किसानाें ने विरोध किया। सुनीता गर्ग फिरोजपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आ रही हैं। जानकारी मिलने पर किसान संगठनों के सदस्य प्रेस क्लब के आसपास जमा होने शुरू हो गए।

loksabha election banner

सुनीता कोटकपूरा से हैं और कृषि सुधार कानूनाें के खिलाफ किसान उनके घर के बाहर भी धरने पर बैठे हैं। हालातों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि किसी काे भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। गाैरतलब है कि कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में वीरवार काे भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी का घेराव किया था। ज्याणी यहां मानसा रोड स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे। किसानों ने होटल के तीनों गेटों पर डेरा डाल रखा है। इसके चलते ज्याणी होटल से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

अश्वनी शर्मा का भी घेराव कर चुके हैं किसान

पंजाब में भाजपा नेताओं के विराेध का सिलसिला जारी है। नगर निकाय चुनाव के दाैरान भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित कई नेताओं काे किसानाें के गुस्से का शिकार हाेना पड़ा था। वीरवार काे पूर्व मंत्री ज्याणी के खिलाफ किसानाें ने धरना दिया। किसानाें का कहना है कि भाजपा नेता जहां भी जाएंगे उनका विराेध किया जाएगा।

 दिल्ली में धरने पर बैठे हैं पंजाब के किसान

गाैरतलब है कि पंजाब सहित कई राज्याें के किसान पिछले तीन माह से भी ज्यादा समय से दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। किसानाें का कहना है कि माेदी सरकार काे जल्द किसानाें की मांगें पूरी करनी चाहिए। किसानाें का आराेप है कि सरकार उनकी मांगाें काे गंभीरता से नहीं ले रही हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.