यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आबकारी विभाग ने 20 हजार कारोबारियों को भेजे नोटिस
आबकारी एवं कराधान विभाग ने पंजाब में 20 हजार से अधिक कारोबारियों को असेसमेंट नोटिस भेजे हैं। इनमें से आठ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना : आबकारी एवं कराधान विभाग ने पंजाब में 20 हजार से अधिक कारोबारियों को असेसमेंट नोटिस भेजे हैं। इनमें से आठ हजार नोटिस वर्ष 2014-15 और 12 हजार नोटिस 2012-12 से 2017-18 के लिए भेजे गए हैं। विभाग ने केसों की असेसमेंट के लिए दस करोड़ से उपर की टर्नओवर वाले कारोबारियों को चुना है। अगर किसी कारोबारी की टर्नओवर पांच साल में तीस करोड़ से अधिक है तो उसे भी नोटिस भेजा गया है। लुधियाना में वर्ष 2014-15 के लिए 3980 और वर्ष 2012-13 से 2017-18 के लिए 5302 कारोबारियों को नोटिस भेजे हैं। उद्योगपतियों ने विभाग के इस कदम का विरोध किया है। फोपसिया के अध्यक्ष बदीश जिंदल का कहना है कि वैट प्रक्रिया को बंद हुई कई साल बीत गए हैं। अब भी कारोबारियों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। राज्य में पहले ही कारोबारी मंदी से जूझ रहे हैं। बैंकों के कर्ज के बोझ से दुखी होकर 105 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। राज्य में बेरोजगारी की दर 7.4 प्रतिशत है जो देश की औसत से अधिक है। इसके बावजूद आबकारी एवं कराधान विभाग का नोटिस भेजकर कारोबारियों को परेशान करना उद्योगों की आर्थिक हालत पर और बुरा असर डाल सकता है। यह कदम आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव में भी सरकार को भारी पड़ सकता है।
