विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश से मिले लुधियाना के उद्यमी, स्टील दामों पर नकेल कसने को कहा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 05:01 PM (GMT+05:30)

आल इंडिया साइकिल मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन एवं यूनाइटेड साइकिल एवं पार्टस मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश से मिला और ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश से मिलते लुधियाना के उद्यमी।
केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश से मिलते लुधियाना के उद्यमी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। आल इंडिया साइकिल मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन एवं यूनाइटेड साइकिल एवं पार्टस मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय राज्य मंत्री इंडस्ट्री एवं कामर्स सोमप्रकाश से चंडीगढ़ में मिला। इस दौरान उनके समक्ष इंडस्ट्री की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे यूसीपीएमए प्रधान डीएस चावला ने उनके समक्ष इंडस्ट्री का प्रमुख रा मैटीरियल स्टील के दामों के नियंत्रण से बाहर जाने का मुद्दा उठाया गया। उद्योगपतियों ने कहा कि इंडस्ट्री की रीड की हड्डी प्रमुख रा मैटीरियल के दाम लगातार नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं, लेकिन इसके नियंत्रण के लिए बनाई गई कमेटी सही से काम नहीं कर पा रही। इसको लेकर सरकार को तत्काल समाधान के रास्ते अपनाने चाहिए, क्योंकि कच्चा माल महंगा होगा तो प्रोडक्शन प्रभावित होने के साथ-साथ आम आदमी के लिए सभी चीजें महंगी हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए उद्योगपतियों ने कमेटी का गठन कर तत्काल दामों को 15 प्रतिशत स्टील निर्माताओं से कम करवाने, स्टील एक्सपोर्ट पर डयूटी को बढ़ाए जाने की मांग की। सोमप्रकाश ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर शीघ्र उद्यमियों की एक बैठक स्टील मंत्री से करवाने के साथ-साथ इसके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के लिए काम करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महासचिव जीवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी मौजूद थे। इस दौरान उद्यमी जोगा सिंह दयोल एवं राजन गुप्ता ने भी विचार रखे।

वहीं, लुधियाना में स्टील एवं अन्य कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि व महंगाई के खिलाफ औद्योगिक संघों के कान्सोर्टियम ने टेबल टाप प्लांटेशन ड्राइव की शुरुआत की। उद्यमियों ने स्टील और अन्य कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ टेबल टाप प्लांट वितरित किए। इन पर सरकार के लिए बढ़ती महंगाई और औद्योगिक कच्चे माल की बढ़ती कीमतों को सीमित करने के लिए रेगुलेटरी कमेटी को वर्किंग में लाने का संदेश दिया गया। इस मौके में बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।