Move to Jagran APP

लुधियाना के डीसीपी आपरेशन एंड सिक्योरिटी राजेंद्र सिंह चीमा का निधन, DMC अस्पताल में ली अंतिम सांस

लुधियाना में ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी पद पर सेवाएं दे राजेंद्र सिंह चीमा का निधन हो गया। विगत एक माह से अस्वस्थ होने के कारण उनका डीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह 1030 बजे ब्रेन स्ट्रोक आने से उनकी मौत हो गई।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 03:12 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 03:12 PM (IST)
राजेंद्र सिंह चीमा, डीसीपी, ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी। (फाइल फोटो)

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब पुलिस में बतौर डीसीपी सेवाएं दे रहे राजेंद्र सिंह चीमा का सोमवार सुबह लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया। वह इस समय लुधियाना में ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी पद पर तैनात होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। विगत एक माह से अस्वस्थ होने के कारण उनका डीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां सोमवार सुबह 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

loksabha election banner

चीमा के देहांत की खबर सुनते ही पुलिस फोर्स के अधिकारी, कर्मचारी तथा उनकी जानकारी में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद से महानगर के पुलिस अधिकारियों तथा जानकारों द्वारा उनके परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए सहानुभूति दी जा रही है।

कपूरथला में एक्सीडेंट के बाद से चल रहे थे अस्वस्थ

एडीसीपी हेडक्वार्टर आईपीएस अश्विनी गोटियाल ने डीसीपी चीमा के देहांत पर शोक जताते हुए कहा कि 2 साल पहले उनका कपूरथला में एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद से वह अस्वस्थ चल रहे थे। एक महीना पहले तबीयत फिर से खराब होने के कारण उन्हें डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनके ब्रेन की सर्जरी भी हुई थी। सोमवार सुबह 10:30 बजे ब्रेन स्ट्रोक आने की वजह से उनका निधन हो गया।

पत्नी व बेटे कनाडा से रवाना

बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और दो बेटे कनाडा में हैं। जबकि वह यहां बीआरएस नगर में अपनी मां के साथ रहते थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनका परिवार कनाडा से रवाना होने की तैयारियों में जुट गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.