Move to Jagran APP

फोर्जिग फैक्ट्री में गैस लीक होने से सिलेंडर फटा, वेल्डिंग मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी की मौत

शहर कंगनवाल एरिया में फोर्जिग फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से कर्मचारी की मौत हो गई है।हादसे के दौरान मृतक कर्मचार वेल्डिंग मशीन पर काम कर रहा था।

By Edited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 07:45 AM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 10:30 AM (IST)
फोर्जिग फैक्ट्री में गैस लीक होने से सिलेंडर फटा, वेल्डिंग मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी की मौत
फोर्जिग फैक्ट्री में गैस लीक होने से सिलेंडर फटा, वेल्डिंग मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी की मौत

जेएनएन, लुधियाना : शहर कंगनवाल एरिया में फोर्जिग फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से कर्मचारी की मौत हो गई है। वह वहां इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन पर काम कर रहा था। उसे घायल अवस्था में ईएसआइ अस्पताल में लाया गया था यहां पर डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हैपी फोर्जिग कंगनवाल में फैक्ट्री मालिकों की ओर से आर्गन सीओ टू मिक्सर गैस के 23 सिलेंडर 13 नवंबर को यहीं की एक कंपनी से खरीदे थे जिन्हें एक शेड के नीचे रखा गया था।

loksabha election banner

दोपहर करीब सवा दो बजे इनमें से एक गैस सिलेंडर में लीकेज हो गई और वह पहले गेट और बाद में इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन में जाकर लगा। यहां पर राजिंदर यादव निवासी गांव देव ध्यान, जिला सारन बिहार मशीन पर काम कर रहा था। सिलेंडर उसके पास ही फटा था और इसी कारण वह गंभीर घायल हुआ था। उसे तुरंत ईएसआइ अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों के अनुसार धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी थी। इससे फैक्ट्री में लगे शेड को भी नुकसान पहुंचा है।

धमाके के बाद साहनेवाल से प्रभारी इंसपेक्टर गुरमीत सिंह और चौकी कंगनवाल प्रभारी एएसआइ जोगिंदर सिंह ने मौके का जायजा लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। राजिंदर का एक बेटा दिल्ली में रहता है, जबकि उसकी बेटी और दामाद यहीं है। बेटे के आने के बाद पुलिस कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.