Ludhiana Covid News Update: नए केस घटे पर थमा नहीं मौतों का सिलसिला, 401 नए पॉजिटिव, 24 की गई जान
Ludhiana Coronavirus Update ताजा मामलों में से 343 जिला लुधियाना के हैं बाकी अन्य जिलों से संबंधित हैं। शनिवार कोरोना से 24 लोगों ने जान गंवाई है। इनमें लुधियाना 14 संक्रमित लुधियाना जिले के थे। दस अन्य जिलों से हैं।
लुधियाना, जेएनएन। महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए केस घट रहे हैं लेकिन अभी तक मौतों का क्रम जारी है। जिले में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 401 नए मामले सामने आए हैं जबकि 24 संक्रमितों की मौत हो गई है। ताजा मामलों में से 343 जिला लुधियाना के हैं बाकी अन्य जिलों से संबंधित हैं। शनिवार कोरोना से 24 लोगों ने जान गंवाई है। इनमें लुधियाना 14 संक्रमित लुधियाना जिले के थे। दस अन्य जिलों से हैं।
लुधियाना में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 83594 पर पहुंच गया है। अन्य जिलों एवं राज्यों से संक्रमित केसों की संख्या 10897 हो गई है। जिला लुधियाना में अब तक 1979 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। राहत की बात यह है कि 76389 लोग कोरोना को मात दे स्वास्थ्य हो चुके हैं।
लुधियाना में वर्तमान में 5226 सक्रिय केस
जिले में शनिवार को चौदह मौतें होने से डेथ रेट बढ़कर 2.37 प्रतिशत हो गया है। होम आइसोलेशन में इस समय 4233 लोग है जबकि 110 लोग सरकारी और 554 लोग प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। इस समय जिले में 5226 एक्टिव केस हैं। वेंटिलेटर परइस समय 46 लोग है जिनमें लुधियाना के 27 और 19 अन्य जिलों के हैं।