विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपहरण केस में रिपोर्ट दबाना पड़ा भारी, लुधियाना की महिला SHO पर FIR दर्ज करने का आदेश

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:35 PM (GMT+05:30)

लुधियाना अदालत ने थाना मॉडल टाउन की एसएचओ गुरशिंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

मॉडल टाउन थाना की एसएचओ गुरशिंदर कौर पर दर्ज होगी एफआईआर।

मॉडल टाउन थाना की एसएचओ गुरशिंदर कौर पर दर्ज होगी एफआईआर।

HighLights

  1. एसएचओ गुरशिंदर कौर पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश।

  2. अदालत ने अपहरण मामले में आदेशों की अनदेखी पर कार्रवाई की।

  3. पुलिस कमिश्नर को एसएचओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। अदालत के आदेशों की बार-बार अनदेखी करने पर थाना मॉडल टाउन की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अपहरण से जुड़े एक मामले में पहले जिला अदालत ने रिपोर्ट पेश नहीं करने पर एसएचओ को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

वहीं, अदालत ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को एसएचओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने एसीपी सिविल लाइंस को भी 23 नव बर को होने वाली अगली सुनवाई पर एफआईआर संबंधी कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

कोर्ट में 2022 में दर्ज की गई थी याचिका

मामला रमनदीप कौर की ओर से वर्ष 2022 में रछपाल सिंह के खिलाफ दायर याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और अपहरण से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की थी। अदालत ने छह फरवरी 2025 को थाना मॉडल टाउन के एसएचओ को मामले में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई। इसके बाद भी कई बार रिपोर्ट देने को कहा गया पर आदेशों का पालन नहीं हुआ। इसके बाद छह मई को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ और छह अगस्त को एसएचओ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए गए।

वेतन अटैच करने के बाद भी नहीं आई रिपोर्ट

अदालत ने एसएचओ पर रिपोर्ट पेश करने का दबाव बनाने के लिए वेतन अटैच करने के आदेश भी दिए थे। इसके बावजूद रिपोर्ट दाखिल नहीं हुई। छह नवंबर को अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया।

एसीपी सिविल लाइंस सरबजीत सिंह ने कहा कि अदालत के आदेश उनके संज्ञान में आ गए हैं। विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और अगली सुनवाई तक अदालत के निर्देशों के अनुसार रिपोर्ट पेश की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।