Move to Jagran APP

मानसून की दस्तक ने बिगाड़ा लुधियाना निगम का गणित, बुड्ढा दरिया के संवेदनशील प्वाइंटों पर नहीं हुई व्यवस्था; डूबेगा शहर

मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी। लुधियाना के बुड्ढा दरिया के संवेदनशीनल क्षेत्रों पर भी निगम अभी कोई तैयारी नहीं कर पाया है। शहर में करीब 36 हजार रोड जालियां हैं। इनमें से अब तक करीब आठ हजार की सफाई ही हो पाई है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:53 AM (IST)
मानसून की दस्तक ने बिगाड़ा लुधियाना निगम का गणित, बुड्ढा दरिया के संवेदनशील प्वाइंटों पर नहीं हुई व्यवस्था; डूबेगा शहर
लुधियाना में मानसून के आगमन ने निगम का गणित बिगाड़ दिया है।

लुधियाना, जेएनएन। बरसात में शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम हर साल नालों और रोड जालियों की सफाई करवाता है। इस बार भी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था कि मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी। अनुमान से पहले मानसून के आगमन ने निगम का गणित बिगाड़ दिया है। बुड्ढा दरिया के संवेदनशीनल क्षेत्रों पर भी निगम अभी कोई तैयारी नहीं कर पाया है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश तेज होगी। शहर के कई इलाकों के लोगों को जलभराव से जूझना पड़ेगा। शहर में करीब 36 हजार रोड जालियां हैं। इनमें से अब तक करीब आठ हजार की सफाई ही हो पाई है। इसके अलावा बुड्ढा दरिया के किनारे सात संवेदनशील प्वाइंट हैं। निगम हर साल मानसून से पहले इन संवेदनशील प्वाइंट्स पर रेत से भरी बोरियां रख देता है। नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने कुछ दिन पहले अधिकारियों को मानसून से निपटने की तैयारियां करने के आदेश दिए है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 25 जून तक सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली जाएंगी।

loksabha election banner

अभी यह है स्थिति

- बुड्ढा दरिया के सात संवेदनशील प्वाइंटों पर अभी पानी का बहाव रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।

- 36000 रोड जालियों में से 8000 रोड जालियों की सफाई ही हो पाई है।

- शहर के छोटे-छोटे नालों की सफाई अभी चल रही है।  

- बुड्ढा दरिया की सफाई का काम अभी पूरा नहीं किया गया

- नगर निगम के दायरे से बाहर नहरी विभाग भी बुड्ढा दरिया की सफाई नहीं कर पाया है।

- मानसून सीजन के लिए कंट्रोल रूम अब तक स्थापित नहीं किया गया है।

- फिरोजपुर रोड व दिल्ली रोड पर पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं।

- घंटाघर में स्टार्म सीवरेज का काम पूरा नहीं हुआ है।

- शिवपुरी में बरसाती पानी की निकासी के लिए बिछाया जा रहा स्टाम सीवरेज का काम अधूरा है।

रोड जालियों से निकाली मिट्टी नहीं उठाई

निगम कर्मचारियों ने शहर में जहां रोड जालियों की सफाई की वहां पर निकाली गई मिट्टी वहीं छोड़ दी गई है। बरसात में यह मिट्टी दोबारा रोड जालियों के अंदर चली जाएगी और पानी की निकासी बंद हो जाएगी।  

172 जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं है कोई व्यवास्था

शहर में निगम ने 172 क्षेत्रों की पहचान की है, जहां बरसाती पानी जमा हो जाता है। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक जुलाई से इन क्षेत्रों में सीवरमैनों की तैनाती की जाए।  

मानसून के एडवांस आने से परेशानी बढ़ गई है। निगम अपनी तैयारियों में जुटा है। जो तैयारियां जून माह के अंत तक की जानी थी वह अब युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। जहां बरसाती पानी का भराव होता है वहां पर रोड जालियों की सफाई करवाई जा रही है। अफसरों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

शाम सुंदर मल्होत्रा, सीनियर डिप्टी मेयर लुधियाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.