Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में दूसरे दिन भी 26 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 324 पॉजिटिव
Ludhiana Coronavirus News Update महानगर में कोरोना वायरस घातक रूप लेता जा रहा है। बुधवार को भी जिले में 26 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड दिया।
लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus News Update: महानगर में कोरोना वायरस घातक रूप लेता जा रहा है। बुधवार को भी जिले में 26 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा, जिसमें से 15 लोग जिले से संबंधित थे। इतनी अधिक संख्या में हुई मौतों ने सेहत विभाग व जिला प्रशासन को हिलाकर रख दिया है।
कोरोना से दम तोड़ने वालों में लक्ष्मी कालोनी निवासी 61 वर्षीय पुरुष, दुगरी निवासी 58 वर्षीय पुरुष, हैबोवाल कलां निवासी 59 वर्षीय महिला, न्यू कुलदीप नगर निवासी 73 वर्षीय पुरूष, शिवपुरी निवासी 52 वर्षीय पुरुष, गांव माणकी समराला निवासी 62 वर्षीय महिला, गांव बेगोवाल निवासी 56 वर्षीय पुरुष, गांव राहोण खन्ना निवासी 57 वर्षीय पुरुष, गुज्जर लाडोवाल निवासी 63 वर्षीय पुरुष, गांव थरीके निवासी 54 वर्षीय पुरुष, मोतीबाग कालोनी निवासी 50 वर्षीय पुरुष, अकालगढ रायकोट निवासी 59 वर्षीय पुरुष, गांव धूलकोट 50 वर्षीय महिला, ग्रीन पार्क सिविल लाइन निवासी 51 वर्षीय महिला, बरमालीपुर निवासी 65 पुरुष शामिल था।
जिले में अब तक 622 कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ 324 लोग पॉजिटिव आए। इनमें से 286 जिले से संबंधित रहे, जबकि 38 दूसरे जिलों के पॉजिटिव हैं। जिले में अब तक 14908 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।
इससे पहले मंगलवार को भी शहर में 27 संक्रमितों की माैत व 505 लोगों को अपनी चपेट में लिया था। इसमें से 19 लुधियाना और आठ दूसरे शहरों के रहने वाले थे। इनमें एक पंद्रह साल का बच्चा भी शामिल था। अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में 49 मरीज वेंटिलेटर पर चल रहे हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें