Ludhiana Coronavirus Update ः लुधियाना में तीन शिक्षक, दो डाक्टर समेत 139 कोरोना संक्रमित, एक की मौत
लुधियाना में रविवार को कोरोना के 139 मामले सामने आए। इसमें से 108 मामले लुधियाना और 31 मामले दूसरे जिलों के रहे। पाजिटिव आने वालों में दो डाक्टर तीन टीचर भी शामिल रहे। जीएसएसएस कूमकलां के दो टीचर सरकारी हाई स्कूल मुल्लांपुर का एक टीचर शामिल रहे।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में रविवार को कोरोना के 139 मामले सामने आए। इसमें से 108 मामले लुधियाना और 31 मामले दूसरे जिलों के रहे। जिले में पाजिटिव आने वालों में दो डाक्टर, तीन टीचर भी शामिल रहे। जीएसएसएस कूमकलां के दो टीचर, सरकारी हाई स्कूल मुल्लांपुर का एक टीचर शामिल रहे।
दूसरी तरफ मोगा के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। सेहत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कोरोना पाजिटिविटी रेट 3.67 प्रतिशत रहा। अब सक्रिय केस 731 हैं।
ये नेता दो चुके हैं कोरोना को मात
- मंत्री भारत भूषण आशु
- विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों
- विधायक सुरिंदर डाबर
- विधायक मनप्रीत सिंह अयाली
- विधायक संजय तलवाड़
- कांग्रेस नेता कंवलजीत सिंह कड़वल
- पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा
- भाजपा नेता गुरदेव देबी
- कांग्रेस नेता अशोक पराशर पप्पी
- जिला भाजपा के महासचिव सुनील मौदगिल
- पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन
- शिअद महाचिव महेश इंद्र ग्रेवाल
ये अधिकारी भी हो चुके रिकवर
- एडीसी एएस बैंस
- एडीसी नीरू कत्याल
- डीसीपी अश्विनी कपूर
- एआइजी भूपिंदर सिंह
- एसीपी क्राइम मनदीप सिंह
- एसीपी इंडस्ट्रीयल संदीप वढेरा
इन प्रमुख शख्सियतों ने तोड़ा दम
- एसीपी अनिल कोहली
- पीएसईबी के पूर्व वाइस चेयरमैन डा. सुरेश टंडन
- आरएसएस के जिला व्यवस्था प्रमुख सुखदर्शन वर्मा
- वर्धमान यार्न एंड थ्रेड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर दर्शन लाल शर्मा
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें