Move to Jagran APP

लुधियाना में बस आपरेटर अवैध पिस्ताैल के साथ गिरफ्तार, रंजिशबाजी के बाद बिहार से खरीदा था असलहा

लुधियाना पुलिस ने एक बस आपरेटर को 32 बोर के अवैध देसी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके शुक्रवार उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ कर रही है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 12:56 PM (IST)
लुधियाना में बस आपरेटर को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया।

लुधियाना, जेएनएन। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने एक बस आपरेटर को 32 बोर के अवैध देसी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके शुक्रवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान दुगरी फेस-1 के एलआईजी फ्लैट्स निवासी अवनीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस को वीरवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित के पास अवैध असलहा है। आज वो शाम नगर से बस स्टैंड की और जा रहा है। सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पास की गई नाकाबंदी के दौरान उसे काबू कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि शहर में उसकी कुछ लोगों से रंजिशबाजी चल रही है। लाकडाउन के दौरान उसने बस आपरेटर का काम शुरू किया। वो यहां से टूरिस्ट बसें किराए पर लेकर सवारियों को बिहार व उत्तर प्रदेश भेजा करता था। कई बार वो खुद भी बस के साथ चला जाता था। एक बार वो बिहार गया, तो वहीं पर उसने अपनी सुरक्षा के लिए 17 हजार रुपये में वो पिस्तौल खरीद लिया।

यह भी पढ़ेंः कबाड़ी से नगदी व मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार

लुधियाना। न्यू अंगद कालोनी इलाके में कबाड़ की फेरी लगा रहे व्यक्ति से एक बदमाश ने डेढ़ हजार रुपये की नगदी तथा मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। अब थाना शिमला पुरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान घोड़ा कालोनी के डाक्टर अंबेडकर नगर की गली नंबर 5 निवासी सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने लोहारा केे महाराज नगर की गली नंबर 3 स्थित मुख्तयार सिंह दा बेहड़ा में रहने वाले विनोद कुमार की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि वो कबाड़ का काम करता है। 18 मार्च की दोपहर 12.30 बजे वो न्यू अंगद कालोनी में फेरी लगा रहा था। उसी दौरान आरोपित जबरदस्ती उसकी जेब में पड़ी नकदी और मोबाइल निकाल कर फरार हो गया। सुखविंदर सिंह ने कहा कि आरोपित से लूटा गया मोबाइल फोन तथा 1150 रुपये की नकदी बरामद की गई है। उसका पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.