Move to Jagran APP

Azadi ka Amrit Mahotsav: लुधियाना के भाजपा नेता बिक्रम सिद्धू ने 50 इलाकों में बांटी पाठ्य सामग्री

Azadi ka Amrit Mahotsav भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व एडवोकेट बिक्रम सिद्धू हलका पश्चिमी में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। एडवोकेट सिद्धू अब तक 50 इलाकों में सैकड़ों विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित कर चुके हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 01:37 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 01:37 PM (IST)
Azadi ka Amrit Mahotsav: लुधियाना के भाजपा नेता बिक्रम सिद्धू ने 50 इलाकों में बांटी पाठ्य सामग्री
आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा ही संगठन कार्यक्रम चला रही है। (जागरण)

जासं, लुधियाना। Azadi ka Amrit Mahotsav: आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा ही संगठन कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता जरूरतमंदों को उनकी जरूरत के हिसाब से सामग्री वितरित कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व एडवोकेट बिक्रम सिद्धू हलका पश्चिमी में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। एडवोकेट सिद्धू अब तक 50 इलाकों में सैकड़ों विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित कर चुके हैं और यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

loksabha election banner

हाल ही में सिद्धू ने भारत नगर मंडल के अंतर्गत रेलवे कालोनी में 100 से अधिक बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी। सिद्धू ने बताया कि उन्होंने बच्चों को शिक्षा सामग्री बांटने के फैसला इसलिए किया ताकि उनका रूझान शिक्षा की तरफ हो सके। उन्होंने कहा कि समाज में से अगर किसी भी कुरीति को दूर करना है तो उसके लिए शिक्षा का प्रसार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं फ्री करनी चाहिए ताकि गरीब वर्ग के बच्चे भी शिक्षा लेकर आगे आ सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के साथ तत्काल प्रभाव से मुफ्त शिक्षा व सेहत सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

शिक्षा अभियान के दौरान भारत नगर मंडल के अध्यक्ष राकेश जग्गी ने कहा कि एडवोके बिक्रम सिंह सिद्धू स्वयं एक उच्च शिक्षित वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा की अहमियत पता है। इसीलिए वह शिक्षा के प्रचार और प्रसार में शामिल हुए हैं। इस दाैरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने इस अनोखे प्रकार के अभियान के लिए अधिवक्ता बिक्रम सिंह सिद्धू का धन्यवाद किया और इस अभियान में भाग लेकर स्वयं इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

ये रहे माैजूद

इस अवसर पर रोहित शर्मा राजा, बलविंदर सिंह, पुनीत अग्रवाल, एस. गुरबचन सिंह, सतपाल, चरणपाल सिंह, राकेश मेहरा निक्का, राहुल, अक्षय बंसल, रिशु, गुरप्रीत वालिया, जयहर साब, विशाल ठाकुर, अजय पासी, गौरव नाहर, दीपक नाहर, सुशील साहेदेव, मदोश बैंस, बलदेव सिंह, दीपक और यश शर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.