Move to Jagran APP

लुधियाना में भाजपा फोकल प्वाइंट मंडल की बैठक, विधानसभा चुनाव-2022 पर हुई चर्चा

लुधियाना में भाजपा फोकल प्वाइंट मंडल की बैठक आयोजित कि गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर रणनीति तैयार की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि 2022 चुनाव में हल्का पूर्वी की सीट भाजपा की होना तय है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 05:45 PM (IST)
लुधियाना में भाजपा फोकल प्वाइंट मंडल की बैठक, विधानसभा चुनाव-2022 पर हुई चर्चा
भाजपा फोकल प्वाइंट मंडल की बैठक में हिस्सा लेते पार्टी नेता।

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फोकल प्वाइंट मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष तीर्थ तनेजा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में हल्का पूर्वी लुधियाना में भाजपा की बंपर जीत के लिए बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में सम्मलित मण्डल उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा एवं मंडल महामंत्री जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हल्का पूर्वी की सीट भाजपा की होना तय है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए कार्यों से सारा समाज एवं देशवासी प्रसन्न है। देश के कभी न हल होने वाले मुद्दे जो कोई भी इससे पहले की सरकारें राजनीतिक स्वार्थ के प्रति स्वरूप सुलझाना नहीं चाहती थी, जैसे तीन-तलाक, धारा-370 एवं राम मंदिर ये भाजपा की सरकार के कार्यकाल में संभव हो सके। इस मौके मण्डल प्रभारी जजवीर मनचंदा, जिला युवा उपाध्यक्ष जितेंद्र गोरयां, रोशन रॉव, रीटा गुप्ता, छोटे लाल, दारा सिंह, नीरज पाल, पवन रल्हन, अनिल गर्ग, अमरदीप राणा एवं सुखबीर सिंह संधू जी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः भगवान की शोभा सच्चे भक्तों से होती है: वेद भारती

लुधियाना। वेद निकेतन धाम पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती की अध्यक्षता में वेद निकेतन धाम में चल रही आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा रविवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन स्वामी वेद भारती महाराज ने कहा कि जैसे एक वृक्ष की शोभा उसके मीठे फलों से होती है, ऐसे ही भगवान की शोभा भी उनके सच्चे भक्तों से होती है। इतिहास साक्षी है कि भगवान का नाम आए और उनके भक्तों का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.