यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना की एसी मार्केट में दिनदहाड़े सूट से भरा बैग चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
राज कृष्ण ने बताया कि एसी मार्केट में उनकी सूट्स की दुकान है। 30 अक्टूबर को उन्होंने एक ग्राहक के ...और पढ़ें

जासं, लुधियाना। एसी मार्केट में कस्टमर को भेजने के लिए दुकान के बाहर रखा सूट से भरा बैग कोई दिनदहाड़े चोरी करके ले गया है। शातिर चोर दुकानदार व अंदर काम करने वाले कर्मचारियों की आंख में धुल झोंककर बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। थाना कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर की फुटेज मिल गई। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
एएसआइ मेजर सिंह ने बताया कि यह केस हैबोवाल के चंद्र नगर स्थित फ्लैट्स में रहने वाले राज कृष्ण की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने अपने बयान में बताया कि एसी मार्केट में उनकी सूट्स की दुकान है। 30 अक्टूबर को उन्होंने अपने ग्राहक के आर्डर के अनुसार 28 सूट्स एक बैग में पैक करके दुकान के बाहर रखे थे। उसे वहां से ट्रांसपोर्ट नगर भेजा जाना था।
उन्होंने थोड़ी देर बाद चेक किया तो वह बैग वहां नहीं था। उस बैग में करीब 50 हजार रुपये के सूट्स थे। बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर पाया कि पीले रंग की स्वेट शर्ट पहन कर आए युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वह बैग लेकर आराम से फरार हो गया। मेजर सिंह ने कहा कि फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। शीघ्र उसे काबू कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-10 ग्राम नशीला पाउडर समेत गिरफ्तार
लुधियाना। थाना लाडोवाल पुलिस ने नशीला पाउडर की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके बुधवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।
एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि उसकी पहचान जालंधर के फिल्लाैर स्थित गांव मिओंवाल निवासी जगतार सिंह के रूप में हुई। पुलिस को मंगलवार सूचना मिली थी कि आरोपित नशा तस्करी करने का आदी है। आज भी वाे गांव सलेम पुर में नशे की डिलीवरी देने के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर जब गांव सलेम पुर चौक में नाकाबंदी की गई तो पुलिस को देख कर आरोपित ने पीछे की और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ा तो उसके कब्जे से उक्त नशीला पाउडर बरामद हुआ।
