विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी जोड़े की शादी के लिेए तैयार नहीं थे दोनों के परिवार, अमृतसर के होटल में उठाया खौफनाक कदम

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 03 Jul 2021 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 06:24 PM (IST)

अमृतसर के बस अड्डे से सटे होटल में एक प्रेमी जोड़ा आया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

अमृतसर स्थित होटल जहां प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की। जागरण
अमृतसर स्थित होटल जहां प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की। जागरण

जागरण संवाददाता, अमृतसर। यहां बस अड्डे के निकट स्थित होटल गोल्डन में प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। उधर, दोनों के पारिवारिक सदस्यों को इसकी सूचना दे दी गई है।