Move to Jagran APP

भगवान राम सेवा संघ ने राशन बांटा

भगवान राम सेवा संघ ने सीता माता मंदिर में 118वां हवन व राशन वितरण समारोह करवाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 01:37 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 01:37 AM (IST)
भगवान राम सेवा संघ ने राशन बांटा
भगवान राम सेवा संघ ने राशन बांटा

संस, लुधियाना : भगवान राम सेवा संघ ने सीता माता मंदिर में 118वां हवन व राशन वितरण समारोह करवाया। इस दौरान सर्वप्रथम पंडित राजेश ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली। इससे पहले मुख्य मेहमान अविनाश सिक्का, मंजू सिक्का शामिल हुए। कार्यक्रम अविनाश सिक्का के बेटे हनी सिक्का की याद में कराया गया। अंत मे 42 परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने संपन्न लोगों से अपील की कि असहाय लोगों की मदद के कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लें। मौके पर कमल बस्सी, दविदर सिंह, दिनेश मरवाहा, नीरज पराशर, संदीप मरवाहा, राजेश शर्मा, संदीप सभ्रवाल, पंडित राजेश, मोहित कुमार मौजूद थे। श्री ज्ञान स्थल मंदिर सभा ने राशन वितरण समारोह कराया संस, लुधियाना : श्री ज्ञान स्थल मंदिर सभा सुभानी बिल्डिंग चौक ने 276वां राशन वितरण समारोह करवाया। इसमें 500 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस दौरान कार्यकारी प्रधान बिट्टू गुंबर ने बताया कि 23 वर्ष पहले स्व. जगदीश बजाज की ओर से यह सेवा कार्य 21 महिलाओं से शुरू होकर 500 परिवारों तक पहुंच चुका है। इस अवसर पर विशेष रूप से आए सुभाष गर्ग, राकेश गर्ग को कमेटी प्रधान प्रवीण बजाज, महामंत्री रमेश गुंबर, कार्यकारी प्रधान बिट्टू गुंबर ने सम्मानित किया। वहीं सुभाष गर्ग ने सामाजिक कार्यो के लिए 21 हजार की राशि दान दी। मौके पर नरेश गोयल, कोषाध्यक्ष राकेश बजाज, प्रचार मंत्री श्यामलाल कपूर, वाइस प्रधान रत्नलाल गर्ग, लक्की कश्यप, महेश गोयल, जोगिदर कपूर, जनकराज गौड़, रोशन लाल शर्मा, महिला विग प्रधान बिदिया मदान, महिला विग चेयरपर्सन सरला चौपड़ा, युवा विग प्रधान राजू वोहरा, सरदार हरजिदर सिंह उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.