Move to Jagran APP

सरदारा सिंह मुसीबत में, पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाया यौन शोषण का आराेप

लंदन की एक भारतीय मूल की युवती ने भारतीय हाॅकी टीम के कप्‍तान सरदारा सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने दावा किया है कि उसकी सरदारा सिंह से मंगनी भी हुई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआइटी बनाई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2016 10:31 AM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2016 10:08 AM (IST)
सरदारा सिंह मुसीबत में, पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाया यौन शोषण का आराेप

चंडीगढ़। इंग्लैंड की एक महिला खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह पर शादी का झांसा देर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। भारतीय मूल की इस युवती ने लुधियाना के कूमकलां थाने में इस संबंध में शिकायत दी है। युवती इंग्लैंड की जूनियर हॉकी टीम में खेल चुकी है। उसने खुद को सरदारा की मंगेतर बताया है। दूसरी ओर, सरादारा और उनके परिवार ने युृवती के आरोपों को गलत बताया है। सरदारा का कहना है कि वह युवती को जानता है, लेकिन सगाई व यौन शोषण की बता गलत है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की है।

loksabha election banner

युवती ने बताया मंगेतर, सरदारा ने कहा-बस जानता हूं, न तो सगाई हुई और न यौन शोषण किया

युवती अर्शपाल कौर भोगल ने आरोप लगाया है कि सरदारा सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई और सरदारा ने उसका अाबर्शन करा दिया। लड़की ने पुलिस में शिकायत मंगलवार को दी। उसने बुधवार को कहा कि सारी दुनिया को पता है कि वह सरदारा की मंगेतर है।

पढें : जिम संचालक महिला से 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म, 50 लाख ठगे भी

सरदारा सिंंह के पिता और परिजनों ने लड़की के आरोपों को गलत बताया और इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया। उन्होंने दोनों के बीच दोस्ती की बात तो मानी, लेकिन प्रेम संबंध और मंगनी की बात काे पूरी तरह गलत करार दिया।

सरदारा ने कहा, आरोप गलत, सारा कुछ जल्द बताऊंगा

सरदारा सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में युवती के आरोपों को गलत बताया है। सरदारा सिंह दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा, अभी हॉकी लीग खेल रहा हूं। इसके बाद मेरा ध्यान रियो ओलंपिक पर है। युवती द्वारा लगाए आरापों व उससे मंगनी के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। इस बारे में शीघ्र ही सारा कुछ बताऊंगा। उन्होंने कहा कि लड़की के आरोप गलत हैं। उन्होंने माना कि वह युवती को जानते हैं, लेकिन न तो उनकी सगाई हुई है और न ही उसने यौन शोषण किया।

सरदारा हाॅकी लीग में पंजाब वारियर्स टीम के कप्तान भी हैं और बृहस्पितवार को उनकी टीम का यहां यूपी वीजार्ड टीम से मुकाबला है। सरदारा ने कहा कि वह पूरे मामले में अपने वकील से सलाह ले रहे हैं और उसी के अनुरूप कदम उठाएंगे।

चंडीगढ़ में हवाई अड्डे से बाहर आते सरदारा सिंह।

उधर, सूत्रों ने बताया कि युवती के पिता का खेल सामग्री के निर्माण का कारोबार है और सरदारा पर उनकी कंपनी की हाॅकी स्टिक से खेलने का दबाव भी बनाया जा रहा था। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि नहीं हाे सकी और सरदारा के परिजनाें ने इस पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

पढ़ें : VIDEO: जर्मनी में फंसी है हरियाणा की मां-बेटी, भारत सरकार से लगाई बचाने की गुहार

युवती ने जिले के थाना कूमकलां में लिखित में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

सरदारा सिंह के परिवार के साथ युवती (खड़ी दाएं से पहली)।

लुधियाना के श्री भैणी साहिब आई इस युवती ने एसएचओ सुरजीत सिंह नागरा से मिल कर अपनी शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि उसके नाना-दादा कई साल पहले लंदन में बस गए थे। उसका जन्म वहीं पर हुआ है। वहीं 2012 में लंदन आेलंपिक के दौरान उसकी सरदारा सिंह से मुलाकात हुई और उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। लड़की ने दावा किया कि उसकी सरदारा सिंह से 2014 में सगाई भी हुई।

लड़की का कहना है कि उसका जन्म लंदन में ही हुआ था अौर वह भी हाकी खिलाड़ी रह चुकी है। वह 2010 में इंग्लैंंड की अंडर 19 टीम की ओर से खेल चुकी है। उसा कहा कि सरदारा से फोन पर बहुत बातें हुआ करती थी, लेकिन अब लंबे समय से उसने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया है।

जांच के लिए एसआइटी गठित

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम(एसअाईटी) बनाई गई है। इस टीम में एडीसीपी सतबीर अटवाल, एसीपी (सदर) गुरप्रीत पुरेवाल और एसएचओ (कूमकलां) सुरजीत सिंह नाग्रा को शामिल किया गया है।

एडीसी पी सतबीर अटवाल ने कहा की शिकायत की सच्चाई जानने के लिए सरदार सिंह को बुला कर पूछताछ की जाएगी। आरोप सही हुआ तो कार्रवाई होगी।

आरोप लगाने वाली युवती के साथ सरदारा सिंह की एक पुरानी तस्वीर।

युवती ने सरदारा सिंह पर शारीरिक मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताडि़त करने का भी अारोप लगाया है। सरदारा सिंह अभी ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह हरियाणा के सिरसा के रहने वाले हैं और हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं।

उधर, हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और मशहूर हॉॅकी खिलाड़ी अशोक कुमार ने कहा है कि खिलाडि़यों काे अपना चरित्र संभालना चाहिए। उन्होंने सरदारा सिंह और युवती को सलाह दी है कि अपने मामले को इस तरह ने उछालें।

सरदारा के पिता ने कहा, बस दोस्ती थी और कुछ नहीं

दूसरी अोर, हरियाणा के सिरसा के गांव संतनगर में सरदारा सिंह के परिजनों ने इस बात को मानाकि दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन वे प्रेम संबंध या मंगनी की बात से इनकार कर रहे हैं। सरदारा सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने कहा कि युवती किसी साजिश के तहत गलत आरोप लगा रही है। सरदारा का उससे कोई प्रेम संबंध नहीं था। उनके बीच केवल दोस्ती थी। लड़की भी हॉकी खिलाड़ी है, इसलिए हमें भी उनकी दोस्ती पर आपत्ति नहीं थी।

सिरसा के गांव सतंनगर में सरदारा सिंह के पिता (दाएं से दूसरे) व गांव के अन्य लोग।

सरदारा के घर भी दो बार जा चुकी है युवती

सरदारा के पिता गुरनाम और मां जसपाल कौर ने बताया कि युवती सरदारा के साथ दो बार उनके घर भी आई थी। उनकी हॉकी खिलाड़ी होने के नाते जान-पहचान थी और वह इसी कारण घर आई थी। उनका कहना है कि इंग्लैंड में इस तरह की दोस्ती को आम बात है, इसलिए उन्होंने इस पर काेई आपत्ति नहीं की।

गुरनाम सिंह का कहना है कि यह युवती एक हॉकी खिलाड़ी के नाते सरदारा के संपर्क में आई थी और दो डेढ़-दाे साल पहले घर आई थी। दोनों के बीच करीब चार साल से जान-पहचान थी, लेकिन पिछले छह-सात महीने से उनके बीच कोई संपर्क नहीं था। सरदारा के बड़ा हाॅकी खिलाड़ी हाेने के कारण अन्य महिला खिलाड़ी उससे मिलती रहती हैं। इनमें से कई घर भी आ चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले इस युवती ने भारत भ्रमण का कार्यक्रम बनाया था और सरदारा से उसके घर आने की भी इच्छा जताई थी। इसके बाद कई जगह सरदारा उसके साथ दोस्ती के नाते गया भी था। भाई दीदार सिंह का भी कहना था कि इस पूरे मामले पर सरदारा ही अपनी बात रखेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.