Ludhiana Coronavirus Update: विधायक संजय तलवाड़ व उनके परिवार सहित 132 और केस मिले, 11 लोगों ने तोड़ा दम
Ludhiana Coronavirus Update जिले में काेराेना संकट जारी है। शहर में काेराेना से हाे रही रिकॉर्ड माैताें ने जिला प्रशासन अाैर सेहत विभाग के हाेश उड़ा दिए हैं।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना वायरस के माामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 132 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 127 जिले से संबंधित थे जबकि 5 बाहर के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमितों में विधायक संजय तलवाड़ व उनके परिवार के दो सदस्य भी शामिल हैं। शुक्रवार काे भी कोरोना संक्रमित 11 लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें से दस मरीज लुधियाना व एक जम्मू से संबंधित था।
कोरोना से दम तोड़ने वालों में सराभा नगर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, शेरपुर निवासी 48 वर्षीय पुरुष, डाबा कालोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, करतार नगर निवाी 69 वर्षीय पुरुष, मॉडल टाउन निवासी 75 वर्षीय पुरुष, शहीद करनैल सिंह नगर निवासी 77 वषीय पुरुष, जटाणा निवासी 56 वर्षीय पुरुष, अशोक विहार निवासी 57 वर्षीय पुरुष, शहीद करनैल सिंह नगर निवासी 73 वर्षीय महिला, शाम नगर निवासी 71 वर्षीय पुरुष व जम्मू निवासी 77 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।