Move to Jagran APP

Live Ludhiana Coronavirus Update: 41 नए कोरोना केस रिपोर्ट, 8 पंजाब के अन्य जिलों से संबंधित

लुधियाना में शनिवार को एक साथ 41 नए कोरोना मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें 32 जिले से संबंधित है जबकि बाकी पंजाब के अन्य जिलों के हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 08:35 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:21 PM (IST)
Live Ludhiana Coronavirus Update: 41 नए कोरोना केस रिपोर्ट, 8 पंजाब के अन्य जिलों से संबंधित
Live Ludhiana Coronavirus Update: 41 नए कोरोना केस रिपोर्ट, 8 पंजाब के अन्य जिलों से संबंधित

लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार शाम यहां एक साथ 41 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। ताजा मामलों में 33 लुधियाना जिले के हैं जबकि आठ मामले पंजाब के अन्य जिलों से संबंध रखते हैं।

loksabha election banner

इससे पहले, शुक्रवार को इस महामारी ने दो लोगों की जान ले ली। इनमें डीजल शेड में रहने वाली 68 साल की गुरमीत कौर ने फोर्टिस अस्पताल मोहाली में दम तोड़ा जबकि फील्डगंज में रहने वाले 62 वर्षीय अशोक कुमार ने डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ा। इससे पहले एक जुलाई को भी दो लोगों की मौत हुई थी। जिले में अब तक 24 मरीजों की मौत हो गई है।

इसके अलावा लगातार तीसरे दिन कुल 46 नए केस भी आए। इनमें 44 लोग लुधियाना और दो दूसरे जिलों से हैं। संक्रमितों में सेंट्रल जेल के पांच अंडर ट्रायल बंदी, दो गर्भवती महिलाएं, निजी अस्पतालों के चार कर्मचारी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 961 हो गई। सेंट्रल जेल से 23 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष व 27 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव आने के बाद इन सभी अंडर ट्रायल बंदियों को सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि 1026 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है, वहीं 204 लोगों की स्क्रीङ्क्षनग की गई। वहीं दूसरे जिलों से पॉजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या 206 हो गई है।

अर्बन एस्टेट दुगरी और सन सिटी इलाका बन सकता माइक्रो कंटेनमेंट जोन

सेहत विभाग की जांच में अर्बन एस्टेट दुगरी में रहने वाले तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। इसमें 56 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला और 18 साल की युवती शामिल है। यह सभी कांटेक्ट ट्रेङ्क्षसग में पॉजिटिव पाए गए। वहीं सन सिटी खन्ना से छह लोग पॉजिटिव आए। इनमें 34 साल की महिला, 40 वर्षीय पुरुष, 7 वर्षीय बच्ची, 60 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरुष व 34 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। यह भी कांटेक्ट ट्रेङ्क्षसग में सामने आएं। इन इलाकों में पांच से अधिक मामले आने के कारण अब इन्हें माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है।

निजी अस्पताल का बिङ्क्षलग सुपरवाइजर और तीन हेल्थ केयर कर्मी पॉजिटिव

विभाग की जांच में दुगरी स्थित प्राइवेट अस्पताल का बिङ्क्षलग सुपरवाइजर पॉजिटिव आया है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाले तीन हेल्थ वर्कर भी चपेट में आए हैं जिसमें 26 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला और कुलदीप नगर में रहने वाला 49 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।

रेलवे कुली को कोरोना होने से स्टेशन पर दहशत

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का माल ढुलाई करने वाला एक कुली कोरोना पॉजिटिव आने से स्टेशन पर दहशत फैल गई है। कुली को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक ङ्क्षसह सलारिया ने कहा कि कुली के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। कुली के सभी साथियों का शनिवार सुबह टेस्ट सिविल अस्पताल में टेस्ट होगा।

दिल्ली के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की एसपीएस अस्पताल में मौत

शहर के एसपीएस अस्पताल में दिल्ली के लाजपत नगर के रहने वाले कोरोना संक्रमित 63 वर्षीय मनमोहन सोखी की मौत हो गई। अस्पताल के मेडिकल सुपङ्क्षरटेंडेंट डॉ. राजीव कुंद्रा ने बताया कि मनमोहन सोखी दिल्ली में ही पॉजिटिव पाए गए थे। 24 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मरीज पिछले एक सप्ताह से वेंटिलेटर पर था और वीरवार देर रात मरीज ने दम तोड़ दिया।

शहर के इन इलाकों से मरीज आए

  इलाका---उम्र-- लिंग

-दोराहा- 29- गर्भवती

-जसवंत नगर- 30-महिला

-जसवंत नगर- 14-बच्ची

-गांव फगला-43-महिला

-बड़ी हैबोवाल-29- पुरुष

-जीटीबी नगर मुंडिया- 10- बच्ची

-सुंदर नगर मुंडिया कलां- 26-पुरुष

-ढोलेवाल- 48-पुरुष

-ढोलेवाल राम नगर- 12-बच्ची

-ढोलेवाल राम नगर- 40-पुरुष

-ग्यासपुरा- 27- पुरुष

-शिमलापुरी- 27-पुरुष

-पासी नगर- 28-पुरुष

-जमालपुर- 50-पुरुष

-हैबोवाल कलां आनंद नगर- 24-पुरुष

-इस्लागंज-21-गर्भवती

-इसलामगंज- 32-महिला

-डाबा रोड-34-महिला

-डाबा रोड इंद्र नगर-46- महिला

-डाबा रोड गुरपाल नगर- 57-पुरुष

-लक्ष्मण नगर- 55- महिला

-न्यू प्रताप नगर- 38-पुरुष

-रेलवे कॉलोनी - 59-पुरुष

-रेलवे स्टेशन-42- पुरुष

-शिमलापुरी-80- महिला

-मनजीत नगर- 54- पुरुष

-विकास नगर- 26- महिला

-विकास नगर- 30- महिला

-जीके इस्टेट- 64- महिला

-मिल्लरगंज-29- महिला

-बस्ती जोधेवाल- 35-पुरुष

-बस्ती जोधेवाल-31-पुरुष

-ढोका मोहल्ला- 48- पुरुष

-टिब्बा रोड- 58-महिला

-पंज पीर रोड- 40-पुरुष

-गुरदेव नगर-44-पुरुष

-बिहारी कालोनी- 28-महिला

-गांव सिरथला- 27-महिला

-गांव गोसला- 37-महिला

----------

दूसरे जिलों से ये मरीज

बटाला - 47 - पुरुष

मोगा - 57 - महिला

संगरूर- 90  - महिला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.