Move to Jagran APP

अगस्त के बाद चुनाव, यूथ कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी

लोकसभा चुनाव से पहले जिला यूथ कांग्रेस की प्रधानगी को लेकर जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। यूथ नेताओं ने खुद को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वे कार्यकर्ताओं की लिस्ट बना उनसे संपर्क करने में जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 09:21 PM (IST)
अगस्त के बाद चुनाव, यूथ कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी
अगस्त के बाद चुनाव, यूथ कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी

अर्शदीप समर, लुधियाना

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव से पहले जिला यूथ कांग्रेस की प्रधानगी को लेकर जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। यूथ नेताओं ने खुद को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वे कार्यकर्ताओं की लिस्ट बना उनसे संपर्क करने में जुट गए हैं। पिछले काफी साल से जिला यूथ कांग्रेस में गुटबाजी चल रही है। सरकार बनने के बाद यूथ कांग्रेस में गुटबाजी और बढ़ गई। कुछ दिन पहले जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान राजीव राजा गुट ने मेयर बलकार सिंह को सर्किट हाउस में सम्मानित किया। उसके बाद दूसरे यूथ कांग्रेसी डिंपल राणा गुट ने भी संधू को सम्मानित कर दिया, जिससे साफ है कि यूथ कांग्रेस में दो फाड़ चल रही है। अगस्त के बाद कभी भी हो सकते हैं चुनाव

जिला यूथ कांग्रेस का चुनाव अगस्त के बाद किसी भी समय घोषित हो सकता है। क्योंकि ढाई साल पहले यूथ कांग्रेस का चुनाव हुआ था और राजीव राजा प्रधान बने थे। सीनियर नेताओं का कहना है कि यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर कांग्रेसियों में ही विवाद हो जाता है, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ता है। सीनियर कांग्रेसी नेता पहले भी राहुल गांधी को मिल चुके हैं, लेकिन हल नहीं निकला। कांग्रेसी विधायकों ने भी अपने-अपने यूथ नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए अभी से ही हरी झंडी दे दी है। तैयार है यूथ कांग्रेस: जिला प्रधान राजा

जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान राजीव राजा ने कहा कि यूथ कांग्रेस का समय अगस्त में खत्म होने वाला है। हाई कमान की तरफ से जब भी यूथ कांग्रेस के चुनाव करवाए जाएंगे। तैयारी पूरी है। यूथ कांग्रेस एकजुट है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.