हर दुख हर लो मा मंगला के राज दुलारे.. पर झूमे श्रद्धालु
जगराओं सनमति विमल जैन हाल में एक शाम श्री रूप चंद महाराज के नाम करवाई गई। जिसकी शुरुआत महामंत्र नवकार से हुई।
जागरण संवाददाता, जगराओं : जगराओं सनमति विमल जैन हाल में एक शाम श्री रूप चंद महाराज के नाम करवाई गई। जिसकी शुरुआत महामंत्र नवकार से हुई। ये कार्यक्रम रूप सेवा सोसायटी के चेयरमैन राकेश जैन, सरपरस्त प्रदीप जैन, प्रधान राजेश जैन व सचिव महावीर जैन की अध्यक्षता में हर्षोल्लास और बड़ी धूमधाम से करवाया गया। इस कार्यक्रम में रूप चंद जैन सेवा सोसायटी और श्री रूप शुभ जैन युवक संघ जगराओं के सभी सदस्यों ने अपना-अपना भरपूर योगदान दिया। एक शाम गुरु रूप के नाम जिसमें झडे की रस्म तरसेम लाल जैन व उनकी पत्नी संगीता ने की। मंच का संचालन प्रदीप जैन ने किया। इस अवसर पर नीरू विजय कुमार जैन व विपन कुमार जैन मुख्य मेहमान थे। स्वागतकर्ता डॉ. सतीश जैन व शुभ जैन व शाति पाल जैन व प्रवीण लत्ता जैन थे। गौतम प्रसादी का लाभ वरिंदर कुमार जैन के परिवार ने लिया। मधुर गायक कुमार संजीव लुधियाना वाले ने गुरु महिमा का गुणगान किया। गुरु रूप चंद का रूप निराला दर्शन करता कर्मो वाला, हर दुख हर लो मा मंगला के राज दुलारे, गुरु जी तेरी फुल्ल कृपा भजन पर भक्तों ने झूमकर हाजिरी भरी। कनिका जैन न गुरु की जीवनी सुनाकर संगत को निहाल किया। महिला मंडल ने भी नाटक द्वारा गुरु की मधुर महिमा का गुणगान किया। अंत में आए भक्तों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर काता सिंगला, पवन कुमार जैन, ज्ञान चंद जैन, दविंदर जैन, शाति लाल जैन, मोनू जैन, अतुल जैन, दीपक, कैप्टन नरेश वर्मा, कुलदीप सिंह कोमल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।