Move to Jagran APP

Khanna News: डीएसपी की रिवाल्वर साफ करते वक्त अचानक चली गोली, हेड कांस्टेबल की हुई मौत

खन्ना के एसएसपी दफ्तर में बने डीएसपी दफ्तर में शुक्रवार की दोपहर अचानक गोली चलने से एक सीनियर कांस्टेबल की मौत हो गई। गोली कांस्टेबल की छाती पर लगी। हादसा उस वक्त हुआ जब डीएसपी का गनमैन रष्पिंदर सिंह डीएसपी की ही सर्विस रिवाल्वर को साफ कर रहा था।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaFri, 26 May 2023 03:32 PM (IST)
Khanna News: डीएसपी की रिवाल्वर साफ करते वक्त अचानक चली गोली, हेड कांस्टेबल की हुई मौत
Khanna News: डीएसपी की रिवाल्वर साफ करते वक्त अचानक चली गोली, हेड कांस्टेबल की हुई मौत

खन्ना, जागरण संवाददाता : खन्ना के एसएसपी दफ्तर में बने डीएसपी दफ्तर में शुक्रवार की दोपहर अचानक गोली चलने से एक सीनियर कांस्टेबल की मौत हो गई। गोली कांस्टेबल की छाती पर लगी। हादसा उस वक्त हुआ जब डीएसपी का गनमैन रष्पिंदर सिंह डीएसपी की ही सर्विस रिवाल्वर को साफ कर रहा था। अचानक गोली रिवाल्वर से निकल कर रष्पिंदर की छाती पर लगी।

दफ्तर में बैठकर रिवाल्वर साफ कर रहा था गनमैन

जानकारी के अनुसार रष्पिंदर सिंह डीएसपी गुरमीत सिंह के साथ बतौर गनमैन तैनात था। वह दफ्तर में बैठकर रिवाल्वर साफ कर रहा था। रष्पिंदर को गंभीर हालत में पास के आइवी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

छह साल का बेटा अपने पीछे छोड़ गया गनमैन रष्पिंदर सिंह

जानकारी के अनुसार रष्पिंदर सिंह खन्ना के ही कृष्णा नगर की गली नंबर 11 में रहता था। मूल रूप से वह गांव घटिण्ड का रहने वाला है। 33 साल का रष्पिंदर अपने पीछे पत्नी और एक 6 साल का बेटा छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।