बिजली की दरें बढ़ाने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम का फूंका पुतला Ludhiana News
ललहेड़ी रोड पर जुटे भाजपा नेताओं और वर्करों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला भी फूंका।
खन्ना, जेएनएन। बिजली की दरें बढ़ाने के विरोध में भाजपा जिला खन्ना ने प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा खन्ना जिला प्रधान पवन कुमार टिंकू ने की। ललहेड़ी रोड पर जुटे भाजपा नेताओं और वर्करों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला भी फूंका।
जिला प्रधान टिंकू ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन और कांग्रेस पार्टी की ओर से नशा खत्म करने के साथ गरीब तथा व्यापारी हितैषी होने का भी दावा किया गया था, लेकिन आज राज्य की स्थिति ऐसी है कि कोई भी वर्ग चैन से जी नहीं सकता। पंजाब सरकार की ओर से अपने मात्र तीन साल के कार्यकाल में लगातार 13वीं बार बिजली की दरें बढ़ाई गई हैं। यह व्यापारियों के साथ राज्य की जनता के साथ धोखा है।
मंडल प्रधान अनूप शर्मा ने कहा कि पूरे देश में पंजाब ही ऐसा राज्य है जहां बिजली सबसे मंहगी है। पंजाब सरकार ने इसे अपना व्यापार बना रखा है और सस्ते दाम पर बिजली खरीदकर उसे मंहगे दाम पर राज्य की जनता को बेचा जा रहा है। शर्मा ने कहा कि राज्य की जनता के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पूर्व जिला प्रधान अजय सूद, अनुज छाहड़िया, जतिंदर शर्मा, डॉ. सोमेश बत्ता, पार्षद सर्वदीप सिंह कालीराव, पार्षद सुधीर सोनू, भाजयुमो प्रदेश कैशियर रमरीश विज, मनोज घई, जसपाल लोटे, विपिन चंद्र गैंद, रणजीत सिंह हीरा, बबला मेहता, प्रितपाल ¨सह पाली, डॉ. नानक दास लोहिया, विनोद तिवारी, आतिश बांसल, जसपाल कालीराव, निपुण मित्तल, विनोद विज, लिलिब नंदा, संजीव, राजकुमार, राजन विजन, सोनू मदान, रजनीश मदान, सोनू राजपूत, रवि सबलोक, अमृतपाल सिंह खालसा, राजीव रामपाल, सुरजीत पुंज, सुखविंदर सिंह खालसा, अमन मनोचा, शिव कुमार, रछपाल सिंह, संजीव वर्मा, कुलवंत सिंह, विनय कुमार, सुनील कुमार राजपूत, जतिंदर कुमार, नंद लाल, मीनू शुक्ला, संजय सोनी, राधा मेहता, कमलेश धीमान, भारती, संतोष रानी, पूजा रानी, कमलेश चौहान उपस्थित रहे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें