स्वामी देवेश्वरानंद ने कथा सुना भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) लुधियाना इकाई द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन रामनगर मुंडियां में करवाया जा रहा है।
संसू, लुधियाना : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) लुधियाना इकाई द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन रामनगर मुंडियां में करवाया जा रहा है। यह नौ नवंबर तक जारी रहेगी। प्रत्येक दिवस सायं सात से रात दस बजे तक कथा होगी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद पंजाब प्रांत के संगठन मंत्री शिवजय पाल सिंह ने ज्योति प्रज्वलित करके कथा का शुभारंभ किया।
परिषद के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री दण्डी स्वामी देवेश्वराननंद तीर्थ ने तीसरे दिन कथा का रसपान करवा भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कथा में भगवान कृष्ण जी की तरफ से अर्जुन को गीता के उपदेश का अनुकरण करने का वर्णन किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रशांत जोशी, विभाग मंत्री जयपाल शर्मा, विश्वकर्मा जिला कार्याध्यक्ष संतोष तिवारी, विश्वकर्मा जिला मंत्री नरेश पाल, विमल जोहरी, अजय तिवारी, राजन मिश्र, राजू गुप्ता आदि लोगों ने प्रभु की आरती की और फिर प्रसाद वितरित किया गया।