जैन समाज ने 1000 जरुरतमंदों को लंगर वितरित किया
पूरा विश्व एक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है और यह जान लेवा बीमारी हर रो•ा ते•ाी से फैल रही है।
संस, लुधियाना : पूरा विश्व एक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है और यह जानलेवा बीमारी हर रोज तेजी से फैल रही है। इससे निकलने के लिए हमारी सरकारें और जिला प्रशासन अपना बहुमूल्य योगदान पूरी तरह से दे रहे हैं। उसके बावजूद कई जगह ऐसे भी हैं, जहां सरकार की मदद चाहते हुए भी नहीं पहुंच पा रही। इस महामारी से जूझने के लिए जैन समाज के 20 परिवारों ने हर रोज 1000 व्यक्ति को 20 दिन तक गर्म भोजन पहुंचाने का फैसला लिया है। संजय जैन अमर संस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो परिवार इस मुहिम में जुड़ रहे हैं उनमें प्रेमचंद जैन संजय जैन एमरसन, चंद्रेश जैन, निशांत जैन प्रभात थ्रेड्स, मनीष जैन दिनेश जैन अहरम यानर, अरुण जैन बबला शांति आर्मी स्टोर, रमेश जैन बरड डी जैन होजरी, विनोद कुमार जैन जम्मू वाले, सुभाष चंद्र स्वास्तिक बैग वाले, श्रीपाल जैन बराड़ डीपी ओसवाल, पूर्ण चंद पप्पू गहलोड, भूषण जैन, शुभ जैन वीएसआर कलेक्शन, राजेश जैन ऊषा होजरी, राजकुमार दारा राधे गोल्ड चेयर, राम कुमार मैफिक, रविदर जैन, विराट सिंह उदय राज संस, आदि द्वारा प्रतिदिन राशन की सेवा निभाई जाएगी। संजय जैन अमर सिंह ने बताया कि पहले दिन बहादुर के रोड पर दाना मंडी इंदिरा कॉलोनी बाजीगर बस्ती बहादुर के गांव आदि स्लम एरिया में 1000 लोगों को छोले कुलचे बाटेंगे। इसका प्रथम सेवा का लाभ अश्विनी जैन बिट्टू, लता जैन वी एस परिवार ने लिया। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में जो भी सहयोग देना चाहता है वह आ सकता है। इस अवसर पर महाकाल सेवा संघ के प्रमुख अनिल सोनी, हितेश जैन ने अपने साथियों संग लंगर बनाने की पूरी तन मन धन से सेवा करने में जुटे हुए हैं।