पेशी के दौरान हवालाती के गुप्तांग में छिपा लाया अफीम
सेंट्रल जेल से पेशी पर गया हवालाती साथी हवालाती के गुप्तांग में अफीम छिपाकर ले आया। जेल में ली गई तलाशी के दौरान पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। अब थाना नंबर सात की पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
जासं, लुधियाना : सेंट्रल जेल से पेशी पर गया हवालाती साथी हवालाती के गुप्तांग में अफीम छिपाकर ले आया। जेल में ली गई तलाशी के दौरान पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। अब थाना नंबर सात की पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
एएसआइ सुदर्शन कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान मलौद के गांव सियाड़ निवासी गुरमुख सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने सहायक जेल सुप¨रटेंडेंट तरलोचन सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में सहायक जेल सुप¨रटेंडेंट ने बताया कि आरोपित के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज है। 18 जुलाई 2017 से वो जेल में बंद है। बीती 28 अक्टूबर की सुबह साढ़े 8 बजे जब जेल गार्द ने अचानक उसकी बैरक की तलाशी ली तो उसके बैग में से 22 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वो अफीम खाने का आदी है। केस की पेशी के लिए उसे अदालत में ले जाया जाता है।
पिछली पेशी से पहले उसने उसी की बैरक में रह रहे अन्य कैदी को बताया कि वो अफीम खाने का आदी है। मगर जेल में उसे अफीम मिल नहीं रही। फिर उस कैदी ने उसे बताया कि वो पेशी के दौरान अपने गुप्तांग में छिपा कर अफीम ला सकता है। उसके साथ सेटिंग होने पर गुरमुख ने फोन पर अपने रिश्तेदारों को उस कैदी के बारे में बता दिया। पेशी पर गया वह कैदी उसके लिए अफीम ले आया। तरलोचन ने बताया कि उक्त कैदी के बारे में पता लगाकर उसे भी नामजद किया जा रहा है।