मनीला में फायनांस का काम कर रहे जगराओं के युवक की गोली मारकर हत्या Ludhian News
गगन सिंह और उसका भाई रोजी रोटी कमाने के लिए मनीला गए थे और वहीं पर पक्के तौर पर अपने परिवारों समेत रह रहे थे। दोनों ही वहां पर फायनांस का काम करते थे।
जेएनएन, जगराओं। नजदीकी गांव गुरुसर काउंके के युवक की फिलीपिंस के मंडीला में वीरवार सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सरपंच शिवराज सिंह ने बताया कि गगन सिंह (42) पुत्र भूपिंदर सिंह और उसका भाई अमन सिंह रोजी रोटी कमाने के लिए मनीला गए थे और वहीं पर पक्के तौर पर अपने परिवारों समेत रह रहे थे। दोनों ही वहां पर फायनांस का काम करते थे, जिस कारण पैसे का लेन-देन रोजाना होता था। अपने माता-पिता से मिलने के लिए वह समय-समय पर गांव गुरुसर काउंके आते थे।
करीब 4-5 महीने पहले ही गगन सिंह यहां रहकर मनीला गया था, जिसकी अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गगन के शव को उसके गांव लाने के लिए दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसका शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। गगन सिंह को किसने और क्यों गोली मारी इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया। गगन की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। जिसका एक बच्चा है।