Ludhiana: दहेज के लोभी ससुरालियों ने बहू काे जबरन खिलाया जहरीला पदार्थ, एक लाख की कर रहे थे डिमांड
शहर में दहेज के लालच में ससुरालियाें ने एक महिला की जिंदगी खतरे में डाल दी। विवाहिता के मुंह में जबरदस्ती जहर डालकर मारने की साजिश की गई। उसे गंभीर अवस्था में पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है।
जासं, लुधियाना। दहेज के लोभी ससुरालियों ने बहू की हत्या के लिए उसके मुंह में जबरदस्ती जहर डाल दिया। उसे उसी हालत में छोड़ कर फरार हो गए। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआइ में भर्ती कराया गया। अब थाना मेहरबान पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। एएसआइ करणजीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान मेहरबान की माडल कालोनी स्थित गली नंबर 3 निवासी केसर रहमान, फैजल रहमान, गुलाब शाह, मोहम्मद अमीर तथा अफसाना के रूप में हुई।
पुलिस ने मेहरबान की माडल कालोनी स्थित गली नंबर 3 निवासी चांदनी की शिकायत पर आराेपिताें के खिलाफ उक्त केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि उसका अपने उक्त ससुरालियों के साथ झगड़ा चल रहा है। 5 मई को उसके देवर फैजल रहमान तथा उसकी बहन अफसानाा ने उसे अपने पिता से एक लाख रुपये लाकर देने के लिए कहा। जिस पर चांदनी ने साफ इनकार कर दिया। 7 मई को आरोपितों ने उसे जबरदस्ती पकड़ कर उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया और फरार हो गए।
मारपीट और छेड़छाड़ करने पर ससुराली नामजद
लुधियाना। विवाहिता से अश्लील छेड़छाड़, मारपीट करने तथा उसे अपशब्द बोलने के आरोप में थाना टिब्बा पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आराेपिताें की पहचान टिब्बा रोड के विशाल विहार की गली नंबर 2 निवासी भूपिंदर सिंह, बलजीत सिंह, रजनी बाला, कर्मवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने सरिता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
18 मई 2021 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी जसविंदर सिंह के साथ हुई थी। मगर कोई औलाद न होने के कारण उसका ससुर भूपिंदर उसके साथ मारपीट करता था। अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी।