किसानों के हित में हैं पंजाब के कृषि बिल : औलख
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनाडा के प्रधान अमरप्रीत औलख ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट किया है।
जासं, लुधियाना: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनाडा के प्रधान अमरप्रीत औलख ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा की ओर से केंद्र के किसान विरोधी कृषि कानूनों के विरुद्ध पास किए गए मजबूत बिलों के लिए जहां पंजाब सरकार का धन्यवाद प्रकट किया है। वहीं उन्होंने इन्हें किसानी के हित में मील का पत्थर बताया है। औलख ने कहा कि ऐसा मजबूत कदम सिर्फ कैप्टन अमरिदर सिंह की उठा सकते थे। जिन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह पंजाब के हितों के असली रक्षक हैं और उनके द्वारा लिए गए इस फैसले पर अन्य राज्यों की सरकारें भी अमल करने पर विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का बुरा असर ना सिर्फ किसानों पर पड़ेगा, बल्कि समाज का हर वर्ग इससे प्रभावित होना है। उन्होंने कहा कि एनआरआई भाईचारा पंजाब सरकार के इस फैसले के साथ मजबूती से खड़ा है।