Move to Jagran APP

Independence Day 2021: लुधियाना में जश्न-ए-आजादी की धूम, कैबिनेट मंत्री आशु ने गुरु नानक स्टेडियम में फहराया तिरंगा

Independence Day 2021 शहर में रविवार काे स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने काे मिली। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने लुधियाना में तिरंगा फहराया। इस दाैरान उनके साथ डीसी वरिंदर शर्मा सीपी राकेश अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 09:11 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 04:59 PM (IST)
Independence Day 2021: लुधियाना में जश्न-ए-आजादी की धूम, कैबिनेट मंत्री आशु ने गुरु नानक स्टेडियम में फहराया तिरंगा
शहर में रविवार काे स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने काे मिली। (जागरण)

जासं, लुधियाना। Independence Day 2021: शहर में रविवार काे स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने काे मिली। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने लुधियाना में तिरंगा फहराया। इस दाैरान उनके साथ डीसी वरिंदर शर्मा, सीपी राकेश अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया। गुरु नानक स्टेडियम में हो रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाेगाें ने बड़ी संख्या में उत्साह से भाग लिया। इस दाैरान काेराेना नियमाें का पूरी तरह पालन किया गया। इसके साथ ही शारीरिक दूरी के नियमाें का भी ध्यान रखा गया।

loksabha election banner

लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस समाराेह में परेड की सलामी लेते मंत्री आशु। (जागरण)

समारोह में मेयर बलकार सिंह संधू निगम कमिश्नर प्रदीप सभरवाल विधायक संजय तलवाड़ व अन्य उपस्थित रहे। डीएसपी रणधीर सिंह परेड की अगुआई कर रहे हैं। आशु ने कहा कि आजादी के योद्धाओं को नमन करना होगा। कोविड की जंग में हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। पंजाबियाें ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई है। प्रशासन की टीकाकरण मुहिम को पूरा देश फॉलो कर रहा है।

यह भी पढ़ें-Independence Day 2021: लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कड़ी, कमांडो की पांच कपनियां तैनात

टीकाकरण मुहिम में योगदान करने वाली लुधियाना की संस्थाओं का जताया आभार

मंत्री आशु ने कहा कि वह टीकाकरण मुहिम में योगदान करने वाली लुधियाना की सभी संस्थाओं का धन्यवाद करते है। उद्यमियों ने भी अपना योगदान दिया है। रायकोट में नया सिविल अस्पताल बन रहा है। इससे लाेगाें काे बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पंजाब में तीन नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जिससे राेजगार के अवसर बढ़ेंगे। काेराेना संकट में लुधियाना के लाेगाें ने नई मिसाल पेश की। शहर में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे रही है। इसके साथ ही अब काेराेना के मामले भी कम हाे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-कूका आंदोलनः सतगुरु राम सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ की थी बगावत, 1857 में बैसाखी वाले दिन फहराया था सफेद स्वतंत्रता ध्वज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.