छंदड़ा इलाके में अहाता खाेलने काे लेकर विवाद, हमलावराें ने दाे लाेगाें काे पीटकर किया घायल
शहर में अलग अलग जगहों पर हमलावरों ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शिकायत पुलिस को दी।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में अलग-अलग जगहों पर हमलावरों ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। कूमकलां स्थित छंदड़ा इलाके में अहाता मालिक गौरव सिंह रात नौ बजे अहाता बंद कर रहा था। इस दौरान गौरव का ममेरा भाई भी साथ था। इस दौरान कुछ युवक अहाते पर आए और उसे अहाता खोलने को कहा। मना करने पर सभी ने उसे पीट दिया। हमले में गौरव व उसका ममेरा भाई अमित जख्मी हो गए।
हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शिकायत पुलिस को दी। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव कोट गंगू राए निवासी लक्खू व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।
उधर, कूमकलां स्थित गांव बलिएवाल इलाके में रंजिशन कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने घायल गांव बलिएवाल निवासी रछपाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया और शिकायत पुलिस से की। थाना कूमकलां पुलिस ने रछपाल सिंह की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह, सुक्खी सिंह और राजविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।